{"_id":"5d0d12bb8ebc3e014601f48f","slug":"copa-america-japan-and-uruguay-match-draw-by-2-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोपा अमेरिका: कोजी के दो गोल से जापान की उम्मीदें कायम, उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोका ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोपा अमेरिका: कोजी के दो गोल से जापान की उम्मीदें कायम, उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोका
Fri, 21 Jun 2019 10:54 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
football in india
कोजी मियोशी के दो गोल की बदौलत जापान ने कोपा अमेरिका फुटबॉल में उरुग्वे को 2-2 से बराबरी पर रोककर क्वार्टर फाइनल की अपने उम्मीदें कायम रखी हैं। मियोशी ने 25वें मिनट में गोल कर जापान को बढ़त दिलाई, लेकिन उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज ने 32वें मिनट में पेनाल्टी पर विवादास्पद गोल कर टीम को एक-एक की बराबरी दिला दी।
विज्ञापन
मियोशी ने 59वें मिनट में एक बार फिर गोलकर जापान को 2-1 की बढ़त दिला दी। लेकिन सात मिनट बाद ही जोस गिमिनेज (66वें मिनट) ने उरुग्वे को बराबरी दिला दी। इस ड्रॉ से जापान की ग्रुप सी से अंतिम आठ में पहुंचने की संभावनाएं कायम हैं। उसे अपना आखिरी मुकाबला इक्वाडोर से खेलना है। जापान को पहले मैच में चिली से 0-4 से करारी शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन
वीएआर पर विवाद : जापान ने 25वें मिनट पहला गोल किया। मियोशी ने गाकू शिबासाकी के पास पर यह गोल दागा लेकिन जापान की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। उरुग्वे ने वीडियो सहायक रेफरी (वीएआर) की मदद से मिली पेनाल्टी से चार मिनट बाद बराबरी का गोल कर दिया। तब एडिसन कवानी और नाओमिची उएदा एक साथ पेनाल्टी क्षेत्र में पहुंचे थे।
विज्ञापन
उरुग्वे के स्ट्राइकर ने गेंद तक पहुंचने की कोशिश की और लग रहा था कि तब उएदा ने फाउल नहीं किया था लेकिन वीएआर ने इसे फाउल करार दिया और कोलंबियाई रेफरी आंद्रियास रोजस ने उरुग्वे को पेनाल्टी दे दी। सुआरेज ने पेनाल्टी पर गोल कर उरुग्वे को बराबरी दिला दी।
उरुग्वे ने इसके बाद दबदबा बनाया लेकिन गोल करने में नाकाम रहा। मियोशी ने ऐसे में 59वें मिनट में गोल कर जापान को फिर 2-1 से आगे कर दिया। गिमिनेज ने निकोलस लोडिरो के क्रास पर 66वें मिनट में हेडर से गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।