{"_id":"5de7c7d48ebc3e54e037338e","slug":"copa-america-draw-decided-argentina-and-chile-will-play-opener-of-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जेंटीना और चिली के बीच होगा कोपा अमेरिका का पहला मुकाबला, टूर्नामेंट में 12 टीमें करेंगी शिरकत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अर्जेंटीना और चिली के बीच होगा कोपा अमेरिका का पहला मुकाबला, टूर्नामेंट में 12 टीमें करेंगी शिरकत
Wed, 04 Dec 2019 08:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 04 Dec 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
कोपा अमेरिका
- फोटो : ट्विटर
अर्जेंटीना और उसके चिर प्रतिद्वंद्वी चिली के बीच ब्यूनस आयर्स में 12 जून को मुकाबले के साथ ही कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। एक माह तक चलने वाले टूर्नामेंट में 12 टीमें चुनौती पेश करेंगी। चिली ने 2015 और 2016 के फाइनल में अर्जेंटीना को हराया था लेकिन अर्जेंटीना की टीम इस साल तीसरे स्थान के प्लेऑफ में चिली को हराने में सफल रही।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को सह मेजबान अर्जेंटीना के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। टूर्नामेंट की दो मेहमान टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना के अलावा पैराग्वे, बोलीविया, उरुग्वे और चिली भी ग्रुप ए में हैं। ग्रुप बी में दूसरी मेहमान टीम और एशियाई चैंपियन कतर, सह मेजबान कोलंबिया, गत चैंपियन ब्राजील, वेनेजुएला, इक्वाडोर और पेरू को रखा गया है। इस ग्रुप के सभी मैच कोलंबिया में होंगे। ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को उरुग्वे के खिलाफ करेगा। कतर पहले मैच में 14 जून को पेरू का सामना करेगा।
विज्ञापन