फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Copa America cup: Argentina beat chili without messi

कोपा अमेरिका: मेसी के बिना भी अर्जेंटीना ने चिली को हराया

Wed, 08 Jun 2016 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
Copa America cup: Argentina beat chili without messi
गोल पर जश्न मानते अर्जेंटीना के खिलाड़ी
अपने सुपरस्टार लियोनल मेसी की अनुपस्थिति के बावजूद अर्जेंटीना ने मंगलवार को कोपा अमेरिका कप में गत चैंपियन चिली को एक के मुकाबले दो गोलों से मात दे दी।
विज्ञापन


अर्जेंटीना के लिए एंजेल डी मारिया (50वें मिनट) और एवर बानेगा (58वें मिनट) ने गोल किए और इसके साथ ही अर्जेंटीना ने पिछले साल कोपा अमेरिका के फाइनल में चिली से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
विज्ञापन


चिली के लिए एकमात्र गोल अंतिम क्षणों में स्थापन्न खिलाड़ी जोस फुइनजालिदा (90+3) ने किया। ग्रुप के अन्य मैच में पनामा ने बोलिविया को 2-1 से हराया। पनामा के लिए पेरेज ने 11वें और 87वें मिनट में दो गोल किए जबकि बोलिविया के लिए एकमात्र गोल 54वें मिनट में आर्से ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अर्जेंटीनी कप्तान मेसी चोटिल होने के कारण चिली के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरे। पिछले महीने होंडुरास के खिलाफ मैच के दौरान उनकी पीठ में आया खिंचाव अभी ठीक नहीं हुआ है। अपने पहले मैच में चिली के खिलाफ जीत से अर्जेंटीना के लिए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की राह आसान हो गई है।

ग्रुप-डी में अब उसे पनामा और बोलिविया के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। मेसी की जगह निकोलस गेटान को अग्रिम पंक्ति में रखा गया था और दूसरे ही मिनट में उन्होंने बेहतरीन हेडर लगाया था। उसके बाद पहले हाफ में अर्जेंटीना को पहले हाफ में कई मौके मिले। 17वें मिनट में मार्कोस रोजो ने 20 गज की किक लगाई जिसे चिली के गोलची ने रोक लिया। इस बीच मिडफील्ड में अर्जेंटीना जेवियर मैसकैरेनो और चिली के अर्टूरो विडाल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। विडाल को मैच में पीला कॉर्ड भी देखना पड़ा।
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/2009643384-nocid-10042866_5757b3bdb0072.JPG
पनामा के खिलाफ मैच में लौटेंगे मेसी
सांटा क्लारा में अर्जेंटीना के कोच गेरारडो मार्टिनो को उम्मीद है कि उनके सुपरस्टार लियोनल मेसी शुक्रवार को पनामा के खिलाफ होने वाले मुकाबले तक फिट हो जाएंगे और मैदान में उतरेंगे। मार्टिनो ने कहा कि 28 वर्षीय फीफा के श्रेष्ठ खिलाड़ी मेसी ने अभ्यास शुरू कर दिया और वह बेहतर किक लगा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि चार दिनों में वह इस स्थिति में होंगे कि मैच में उतर सकें।

विश्व कप 2018 के क्वालीफाइंग में पहले तीन मैचों में अर्जेँटीना को तब संघर्ष करना पड़ा था जब मेसी घुटने की चोट के कारण नहीं खेले थे। तब टीम एक मैच हारी थी और दो ड्रा खेले थे। 

 
डी मारिया ने निजी गम पर काबू पाकर दिलाई जीत
चिली के खिलाफ अर्जेंटीना के एंजेल डी मारिया ने गोल किया और मेसी की अनुपस्थिति में वह टीम के लिए बड़ी प्रेरणा बने। दरअसल मुकाबले से पहले पेरिस सेंट जर्मेन के इस खिलाड़ी की दादी का देहांत हो गया था लेकिन उन्होंने निजी गम पर काबू पाकर बेहतर खेल दिखाया।

मैन ऑफ द मैच डि मारिया ने 51 वें मिनट में गोल किया और फिर टीम का दूसरा गोल करने में एवर बानेगा की मदद की। अपना गोल करने के बाद मारिया ने आसमान की ओर देखा और कहा कि दादी मां मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा। मैच के बाद मारिया ने यह भी बताया कि दादी मां को उन पर इसलिए बड़ा नाज था क्योंकि वह देश की टीम अर्जेंटीना के लिए खेलते हैं। टीवी इंटरव्यू के दौरान मारिया रो भी पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed