फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Copa America Cup 2021 Lucas Paqueta goal enough as Brazil reaches in final

कोपा अमेरिका कप: सेमीफाइनल में पेरू को हराया, अपनी मेजबानी में हमेशा खिताब जीतने में सफल रहा है ब्राजील 

Wed, 07 Jul 2021 06:43 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जिनेरियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जिनेरियो Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Jul 2021 06:43 AM IST
सार

  • लुकास के गोल से ब्राजील फाइनल में
  • टीम की हार के बावजूद पेरू के गोलकीपर पेड्रो गालेसे ने शानदार प्रदर्शन करके कई गोल बचाए

विज्ञापन
Copa America Cup 2021 Lucas Paqueta goal enough as Brazil reaches in final
Lucas Paqueta - फोटो : Twitter@brfootball

विस्तार

खिताब की प्रबल दावेदार ब्राजील ने अपनी प्रतिष्ठा मुताबिक प्रदर्शन करते हुए पेरू को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। निल्टन सांतोस स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में एकमात्र गोल में नेमार ने सूत्रधार की भूमिका निभाई। उन्होंने डिफेंडर अलेक्जेंडर कालेंस से गेंद लेकर लुकास पाकेटा को सौंपी जिसने उसे नेट के भीतर पहुंचा दिया।

विज्ञापन


टीम की हार के बावजूद पेरू के गोलकीपर पेड्रो गालेसे ने शानदार प्रदर्शन करके कई गोल बचाए। पहले हाफ में नेमार और रिचार्लीसन के गोल उन्होंने नहीं बचाए होते तो हार का अंतर अधिक होता। ग्रुप चरण में ब्राजील ने पेरू को 4-0 से हराया था लेकिन इस मैच में कहानी दूसरी थी। दूसरे हाफ में जियांलुका लापाडुला के शॉट पर ब्राजील के गोलकीपर एडरसन ने शानदार बचाव किया। ब्राजील के कोच टिटे ने बाद में स्वीकार किया,‘यह काफी थकाऊ मैच था। शारीरिक और मानसिक रूप से। कोपा अमेरिका मानसिक मैराथन से कम नहीं।’
विज्ञापन


14 सत्र में नौवां फाइनल :  ब्राजील की टीम 14 सत्र में नौ बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रही है। इस बार उसे ऐन मौके पर मेजबान बनाया गया क्योंकि मूल मेजबान अर्जेंटीना और कोलंबिया पीछे हट गए थे। दो साल पहले नेमार चोटिल होने के कारण नहीं खेले थे लेकिन ब्राजील ने पेरू को 3-1 से हराकर खिताब जीता था। अगले शनिवार को फाइनल में मेजबान की हौसला अफजाई के लिए उसके उत्साही प्रशंसक नहीं होंगे जिनके स्टेडियम में प्रवेश पर कोरोना ने रोक लगा दी है। पेरू तीसरे स्थान के प्लेआफ में दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेमार ने कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि फाइनल अर्जेंटीना से हो। मेरे उस टीम में कई दोस्त हैं और मैं उनसे फाइनल ख्रेलना चाहता हूं। जीत तो ब्राजील की ही होगी।’ 2019 के फाइनल में ब्राजील ने पेरू को हराकर जीता था नौवीं बार खिताब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed