{"_id":"5d0fb2078ebc3e1f7f109211","slug":"copa-america-brazil-beats-peru-by-5-0-to-enters-quarter-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोपा अमेरिका: शानदार जीत के साथ ब्राजील क्वार्टर फाइनल में, पेरू 5-0 से रौंदा ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोपा अमेरिका: शानदार जीत के साथ ब्राजील क्वार्टर फाइनल में, पेरू 5-0 से रौंदा
Mon, 24 Jun 2019 11:39 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
football
ब्राजील ने पेरू को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से रौंदकर कोपा अमेरिका कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ मेजबान ब्राजील ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा, जबकि हार से पेरू तीसरे स्थान पर खिसक गया। अब उसे अंतिम आठ में पहुंचने के लिए ग्रुप बी और सी के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
ब्राजील के लिए कासमिरो(12वें मिनट), रोबर्टो फिर्मिनो (19वें मिनट) , एवर्टन (32वें मिनट), दानी एल्वेस (53वें मिनट) और विलियन (90वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। पेरू की टीम जब 1-0 से पीछे तब मैच के 19वें मिनट में गोलकीपर पेड्रो गालेसे की चूक का फायदा उठाते हुए फिर्मिनो ने गोल कर दिया। इसके बाद टीम मैच में कभी वापसी नहीं कर सकी और पहले हाफ ने ब्राजील ने 3-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
वेजेजुएला भी अंतिम आठ में
ग्रुप के दूसरे मुकाबले में वेनेजुएला ने डार्विन माचिस के दो गोल से बोलिविया को 3-1 से हराकर दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम आठ का टिकट कटाया। डार्विन (दूसरे व 55वें मिनट) और जोसेफ मार्टिनेज (86वें मिनट) ने वेजेजुएला के लिए गोल किए। बोलिविया के लिए एकमात्र गोल खेल के 82वें मिनट में आरजू ने किया।
विज्ञापन