फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   confederation cup: brazil beat italy in a group match

कन्फेडरेशन कपः इटली को हरा शीर्ष पर पहुंचा ब्राजील

Sun, 23 Jun 2013 07:41 PM IST
साल्वाडोर
साल्वाडोर Updated Sun, 23 Jun 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
confederation cup: brazil beat italy in a group match

फ्रेड के दो गोलों की बदौलत मेजबान ब्राजील ने इटली को कन्फेडरेशन कप फुटबाल टूर्नामेंट के ग्रुप ‘ए’ में 4-2 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

विज्ञापन


मेजबान ब्राजील के लिए फ्रेड ने 66वें और 89वें मिनट में गोल किए जबकि दांते ने 45वें और नेमार ने 55वें मिनट में इटली के गोल को भेदा।

इटली की ओर से एमानुल गियाचेरनी ने 51वें और जियोर्जियो चिलिनी ने 71वें मिनट में गोल दागे। इस जीत से ब्राजील नौ अंकों के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर रहा जबकि इटली के छह अंक रहे।
विज्ञापन


ब्राजील को ग्रुप में शीर्ष पर रहने के लिए इटली के खिलाफ कम से कम ड्रॉ की जरूरत थी ताकि सेमीफाइनल में उसका सामना ग्रुप ‘बी’ के संभावित विजेता व विश्व चैंपियन स्पेन से न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट को अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप का वार्मअप टूर्नामेंट भी माना जा रहा है।

ब्राजील और इटली की टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थीं और यही वजह है कि इटली ने इस मैच के लिए अपनी टीम में पांच बदलाव किए थे।

बेरंग लौटी जापान की टीम
ग्रुप ‘ए’ के ही एक अन्य मैच में शनिवार को जेवियर हर्नांडेज के हैडर से किए गए दो गोलों से मैक्सिको ने जापान को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी हार थमा दी।


अपने पहले दोनों ग्रुप मैच हारकर मैक्सिको और जापान की टीमें पहले ही सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी थीं लेकिन अंतिम लीग मैच में जीत से मैक्सिको के कोच जोस मैन्युअल डी ला टोरे ने राहत की सांस ली क्योंकि उनकी टीम वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

मैक्सिको ने टूर्नामेंट में कुल तीन गोल किए और ये सभी गोल हर्नांडेज के खाते में आए। उन्होंने जापान के खिलाफ मैच में 54वें मिनट में आंद्रेस गार्दादो से मिले पास को हेडर से जापानी गोल में पहुंचा दिया। उनका शॉट इतना जबर्दस्त था कि जापानी गोलकीपर एइजी कावाशिमा बस गेंद को गोल में पहुंचते देखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed