फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Colombia vs Portugal Live Updates, DR Congo vs Uzbekistan Live FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result

Portugal vs Colombia: पुर्तगाल ने राउंड ऑफ-32 में बनाई जगह, कोलंबिया के खिलाफ मैच ड्रॉ; DR कांगो भी नॉकआउट में

Sun, 28 Jun 2026 07:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Jun 2026 07:02 AM IST
सार

FIFA World Cup 2026 Colombia vs Portugal, DR Congo vs Uzbekistan Football Match:  फीफा विश्वकप में फिलहाल ग्रुप K के दो मुकाबले हुए। पुर्तगाल का मुकाबला कोलंबिया से और कांगो का मुकाबला उज्बेकिस्तान से था। इस ग्रुप से कोलंबिया के अलावा पुर्तगाल और कांगो की टीम राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई है।

विज्ञापन
Colombia vs Portugal Live Updates, DR Congo vs Uzbekistan Live FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result
कोलंबिया के खिलाफ मैच के दौरान रोनाल्डो - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप K के मुकाबले में शनिवार को फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में कोलंबिया का सामना पुर्तगाल से हुआ। यह मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इसी के साथ पुर्तगाल ने ग्रुप के में दूसरे स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली है। कोलंबिया की टीम पहले ही अगले राउंड में पहुंच चुकी है। दोनों ही टीमें स्टोपेज टाइम तक कोई गोल नहीं कर सकीं। वहीं, डीआर कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर राउंड ऑफ 32 मे ं जगह बनाई। टीम ग्रुप के में तीसरे स्थान पर रही और बेस्ट ऑफ थ्री आठ टीमों में रही।
विज्ञापन

 

 

सांचेज का शॉट ऑफसाइड दिया गया
इंजरी टाइम में यानी 90+1वें मिनट में कोलंबिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला था। इस पर डेविनसन सांचेज ने हेडर से गोल किया, लेकिन यह ऑफसाइड निकला। डेविनसन की पैर की अंगुली ऑफसाइड एरिया में थी। पहली बार कोलंबिया ने फीफा विश्वकप के इतिहास में गोलरहित ड्रॉ खेला। कोलंबिया को ग्रुप में शीर्ष स्थान सुनिश्चित करने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी, लेकिन उनका खेल देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा। टीम लगातार आक्रामक फुटबॉल खेलती रही और एक के बाद एक गोल के मौके बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमांच से भरपूर रहा मुकाबला
मुकाबला भले ही गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ, लेकिन मैच बेहद रोमांचक और मौके से भरपूर रहा। मैच में गोल करने के कई अवसर बने, जिनमें से अधिकांश कोलंबिया के हिस्से आए। दूसरे हाफ में कोलंबिया का पूरी तरह दबदबा रहा और टीम को इस बात का अफसोस जरूर होगा कि वह अपने कई सुनहरे मौकों को गोल में नहीं बदल सकी। फिर भी ड्रॉ का नतीजा कोलंबिया के लिए पर्याप्त रहा।

राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल का सामना क्रोएशिया से
इस एक अंक के साथ कोलंबिया ने ग्रुप-के में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं, पुर्तगाल दूसरे स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में पहुंच गया। अब नॉकआउट चरण में पुर्तगाल का सामना गुरुवार को टोरंटो में क्रोएशिया से होगा, जबकि कोलंबिया शुक्रवार को कैनसस सिटी में घाना के खिलाफ मैदान में उतरेगा।

विज्ञापन

कोलंबिया की टीम दोनों हाफ में आक्रामक दिखी
दोनों ही हाफ में मैदान पर आते ही कोलंबिया की टीम ज्यादा आक्रामक दिखी। हालांकि, दूसरे हाफ में टीम ने तो गोल अटैम्प्टस की झड़ी लगा दी। कोलंबिया ने मैच में पहले हाइड्रेशन ब्रेक यानी शुरुआती 25 मिनट में दबदबा बनाए रखा था। हालांकि, हाइड्रेशन ब्रेक के बाद पुर्तगाल के खिलाड़ियों ने गजब की फूर्ति दिखाई है और काउंटर अटैक किया है। हालांकि, दोनों टीमें ही हाफटाइम तक कोई गोल नहीं कर सकीं थीं।

टीम आंकड़े (कोलंबिया बनाम पुर्तगाल)
आंकड़ा कोलंबिया पुर्तगाल
कुल शॉट 26 13
लक्ष्य पर शॉट 6 2
गेंद पर कब्जा 55% 45%
कुल पास 525 423
पास सटीकता 91% 93%
फाउल 11 6
पीले कार्ड 1 0
लाल कार्ड 0 0
ऑफसाइड 3 2
कॉर्नर 5 2

मैच का विश्लेषण
आंकड़े बताते हैं कि पूरे मुकाबले में कोलंबिया का पलड़ा भारी रहा। टीम ने 55 प्रतिशत गेंद पर कब्जा रखा, 26 शॉट लगाए (गोल अटैम्प्ट) और उनमें से छह ऑन टारगेट रहे, जबकि पुर्तगाल केवल 13 शॉट और दो शॉट ऑन टारगेट ही दर्ज कर सका। कोलंबिया ने कॉर्नर (5-2) और कुल पास (525-423) में भी बढ़त बनाई, हालांकि पास सटीकता के मामले में पुर्तगाल 93 प्रतिशत के साथ थोड़ा बेहतर रहा। मैच के दौरान कोलंबिया ने अधिक आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कई शानदार मौके गंवाने के कारण उसे गोल नहीं मिला और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

कांगो ने उज्बेकिस्तान को हराया
ग्रुप K के अपने अंतिम मुकाबले में कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट का शानदार अंत किया। उज्बेकिस्तान ने एल्डोर शोमुरोदोव के 10वें मिनट में किए गए गोल से शुरुआती बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद डीआर कांगो ने दमदार वापसी की। फिस्टन मायेले ने 78वें मिनट में बराबरी दिलाई, जबकि इंजुरी टाइम में योआने विस्सा ने पहले पेनल्टी (90+1') और फिर 90+6वें मिनट में गोल कर टीम को 3-1 की यादगार जीत दिला दी। हालांकि इस जीत के बावजूद डीआर कांगो चार अंकों के साथ ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा और नॉकआउट में जगह नहीं बना सका, जबकि उज्बेकिस्तान तीनों मैच हारकर बिना किसी अंक के चौथे स्थान पर टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed