फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   colombia beat poland by 3-0 in fifa world cup 2018

कोलंबिया की अंतिम-16 में पहुंचने की उम्मीदें कायम, विश्व कप से पोलैंड का सफर खत्म

Mon, 25 Jun 2018 02:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
colombia beat poland by 3-0 in fifa world cup 2018
पोलैंड बनाम कोलंबिया

फीफा विश्व कप 2018 में रविवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में कोलंबिया ने पोलैंड को 3-0 से हराकर ग्रुप एच में अपनी संभावनाएं कायम रखीं। टीम के दो मैचों में तीन अंक हो गए हैं। उसका अब 28 जून को सेनेगल के साथ होने वाला मुकाबला अहम हो गया है। वहीं, पोलैंड का इस हार के साथ विश्व कप में सफर समाप्त हो गया। शुरुआती दस मिनट में कोलंबिया चौकड़ी, क्विनटेरो, मोजिका, रोड्रिग्ज और फाल्को ने पोलैंड की रक्षा पंक्ति की कड़ी परीक्षा ली।

विज्ञापन


पोलैंड की रक्षक पंक्ति को कामिल गिल्क की कमी खली जो दूसरे हाफ में उतरे। युवा बेंडनरेक कोलंबियाई फारवर्डों पर ज्यादा अंकुश नहीं रख सके। पहले मैच में जापान से मिली हार के बाद सबक लेकर उतरी कोलंबियाई टीम को येरी मिना ने 40वें मिनट में बढ़त दिला दी थी। जेम्स के क्रास पर शानदार गोल करने के बाद उनका जश्न मनाना भी शानदार रहा था। हाफ टाइम तक कोलंबियाई टीम 1-0 से आगे थी। 
विज्ञापन


पहले मैच में सेनेगल से हारने वाली पोलैंड की अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें इस हार के साथ समाप्त हो गई। जापान और सेनेगल का 2-2 से ड्रॉ रहे मैच से भी कोलंबिया की संभावनाएं मजबूत हुई थीं। उसके बाद टीम बढ़े मनोबल के साथ उतरी। रादेमेल फाल्को ने 70वें मिनट में गोल कर विश्व कप में गोल करने का अपना पुराना सपना पूरा कर लिया। इसके साथ ही कोलंबिया पोलैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद जुआन कुआडराडो 75वें मिनट ने शानदार गोल कर टीम को शानदार 3-0 से जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलंबिया ने शुरुआती बढ़त लेने के बाद विश्व कप में पिछले नौ में से आठ मैच नहीं हारे। पांच मिनट बाद कुआडराडो ने एक और गोल करके कोलंबिया की जीत पर मुहर लगा दी। कुआडराडो ने लगातार दूसरे विश्व कप में गोल किया। पिछले विश्व कप में कुआडराडो ने जापान के खिलाफ भी गोल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed