{"_id":"4ac39b0c-85a9-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"coach-koevermans-says-ten-goals-were-possible-after-india-win-4-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम के प्रदर्शन से खुश हैं कोच कोवरमैंस","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
टीम के प्रदर्शन से खुश हैं कोच कोवरमैंस
यंगून/एजेंसी
Updated Tue, 05 Mar 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
म्यांमार की राजधानी यंगून में हो रहे एएफसी फुटबाल चैलेंजर कप के क्वालीफायर राउंड में गुआम के खिलाफ मिली शानदार जीत से भारतीय टीम के कोच विम कोवरमैंस काफी खुश हैं। भारत ने इस मैच में गुआम को 4-0 से हराया था।
विज्ञापन
हालांकि कोवरमैंस का मानना है कि भारत और बड़ी जीत हासिल कर सकता था। कोवरमैंस ने कहा, ‘यदि हम इस मैच के प्रदर्शन को देखें तो हम और ज्यादा गोल दाग सकते थे। पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने सिर्फ एक गलती की और अपनी पकड़ बनाए रखी।’
विज्ञापन