फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Club World Cup: Bayern Munich Jamal Musiala suffers serious injury, PSG semi-final clash with Real Madrid

Club World Cup: बायर्न के जमाल मुसियाला को लगी गंभीर चोट, PSG जीत के साथ सेमीफाइनल में, मैड्रिड से होगा सामना

Sun, 06 Jul 2025 12:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट रदरफोर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट रदरफोर्ड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Jul 2025 12:52 PM IST
सार

पीएसजी की तरफ से डिजायर डोउ और ओसमाने डेम्बले ने गोल किए। हालांकि, इस मैच में बायर्न के जमाल मुसियाला गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

विज्ञापन
Club World Cup: Bayern Munich Jamal Musiala suffers serious injury, PSG semi-final clash with Real Madrid
जमाल मुसियाला - फोटो : twitter

विस्तार

यूरोप के दो चोटी के क्लब रियल मैड्रिड और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। रियल मैड्रिड ने शनिवार की रात को खेले गए मैच में किलियन एमबाप्पे के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में बाइसिकल किक से किए गए शानदार गोल की मदद से बोरूसिया डॉर्टमंड को 3-2 से हराया। वहीं, एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में पीएसजी ने बायर्न म्यूनिख को 2-0 से हराया।
विज्ञापन


पीएसजी की तरफ से डिजायर डोउ और ओसमाने डेम्बले ने गोल किए। हालांकि, इस मैच में बायर्न के जमाल मुसियाला गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पीएसजी के गोलकीपर डोनुरुम्मा से टकराने के बाद उनका टखना मुड़ गया। वह दर्द से कराहते दिखे और उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा। प्रतियोगिता के एक अन्य सेमीफाइनल में यूरोप के क्लब चेल्सी का ब्राजील के क्लब फ्लूमिनेंस से मुकाबला होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



गोंजालो गार्सिया और फ्रान गार्सिया ने पहले 20 मिनट में गोल करके मैड्रिड को 2-0 की बढ़त दिला दी। इससे मैड्रिड की जीत सुनिश्चित लग रही थी लेकिन दूसरे हाफ का इंजरी टाइम घटना प्रधान रहा जिसमें तीन गोल हुए। डॉर्टमंड के मैक्सिमिलियन बेयर ने इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में गोल किया, लेकिन एमबाप्पे ने एक मिनट बाद बाइसिकल किक से खूबसूरत गोल किया जिससे मैड्रिड ने फिर से दो गोल की बढ़त हासिल कर ली। सेरहो गुइरासी ने इंजरी टाइम के आठवें मिनट में पेनल्टी किक को गोल में बदल दिया। डॉर्टमंड को डीन हुइजसेन के फाउल करने के कारण यह पेनल्टी मिली थी। रियल मैड्रिड के खिलाड़ी को रेड कार्ड मिला और वह सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed