फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   christiano ronaldo admitted that he was embarrassed by rape allegations

दुष्कर्म के आरोपों से शर्मसार से थे रोनाल्डो, बदल देते थे टीवी का चैनल

Wed, 18 Sep 2019 07:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 18 Sep 2019 07:41 AM IST
विज्ञापन
christiano ronaldo admitted that he was embarrassed by rape allegations
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media

जुवेंटस के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्वीकार किया है कि वह उस समय ‘शर्मसार’ महसूस कर रहे थे जब परिवार को इन आरोपों से बचाने का प्रयास कर रहे थे कि उन्होंने अमेरिका में एक महिला से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


रोनाल्डो पर जून 2009 में कैथरीन मेयोर्गा ने लास वेगास के होटल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पांच बार के चैंपियंस लीग के विजेता पुर्तगाल के इस फॉरवर्ड ने इन आरोपों से इनकार किया था।
विज्ञापन


रोनाल्डो ने कहा, ‘वे आपकी प्रतिष्ठा के साथ खेलते हैं। यह काफी मुश्किल है। आपकी प्रेमिका है, आपका परिवार है, आपके बच्चे हैं। जब वे आपकी ईमानदारी के साथ खेलते हैं तो यह बुरा होता है, बेहद मुश्किल। मुझे याद है कि एक दिन मैं घर पर लीविंग रूम में अपनी प्रेमिका जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ टेलीविजन पर समाचार देख रहा था और वे इस बारे में बात कर रहे थे ‘रोनाल्डो ये और वो’। मुझे अपने बच्चों के सीढ़ियों से उतरने की आवाज सुनाई दी और मैंने चैनल बदल दिया, क्योंकि मैं शर्मसार था। मैंने चैनल बदला, क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि क्रिस्टियानो जूनियर ये देखे कि वे एक काफी बुरे मामले में उसके पिता के बारे में क्या बुरा-भला बोल रहे हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed