{"_id":"01924780e3f606a093848a948f317ff5","slug":"chennaiyin-in-isl-final-on-4-2-aggregate-against-atk-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: खिताबी जंग में आमने-सामने होंगी चेन्नई और गोवा की टीमें","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: खिताबी जंग में आमने-सामने होंगी चेन्नई और गोवा की टीमें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरव गांगुली की टीम लगातार दूसरी बार आईएसएल के फाइनल में प्रवेश करने से चूक गई। जबकि चेन्नई और पुणे फाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
चेन्नई एफसी मौजूदा चैंपियन एटलेटिको डी कोलकाता (एटीके) के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के तहत बुधवार को खेला गया सेमीफाइनल का दूसरा चरण 1-2 से गंवा दिया लेकिन वह सेमीफाइनल के दोनों चरणों के कुल 4-2 के स्कोर की बदौलत फाइनल में प्रवेश कर गया।
फाइनल में चेन्नई का सामना गोवा से 20 दिसंबर को मडगांव में होगा। चेन्नई ने 12 दिसंबर को पुणे में खेले गए सेमीफाइनल के पहले चरण में एटीके को 3-0 से पराजित किया था।
विज्ञापन
कोलकाता को मौजूदा चैंपियन एटीको को फाइनल में प्रवेश करने के लिए इस मुकाबले को कम से कम चार गोल के अंतर से जीतना था लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रही। इस प्रकार एटीके का लगातार दूसरे वर्ष खिताबी भिड़ंत में पहुंचने का सपना भी टूट गया।
विज्ञापन
सेमीफाइनल का पहला चरण हारने के बावजूद इस मुकाबले में एटीके ने शुरुआत अच्छी की और मैच के 22वें मिनट में डेजान लेकिक ने गोल कर एटीके को 1-0 से आगे कर दिया। सॉल्टलेक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एटीके की ओर से दूसरा गोल हूम ने 87वें मिनट में किया। चेन्नई की ओर से एकमात्र गोल फिकरू ने मैच के 90वें मिनट में किया।