फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Chennaiyin FC enter in final after beat fc goa in fourth season of indian super league

ISL: गोवा को 3-0 से हराकर फाइनल में चेन्नईयन एफसी, अब खिताब के लिए बेंगलुरू एफसी से होगा सामना

Wed, 14 Mar 2018 02:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Chennaiyin FC enter in final after beat fc goa in fourth season of indian super league
Chennaiyin FC

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में चेन्नईयन एफसी ने एफसी गोवा को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब शनिवार को उसका मुकाबला बेंगलुरू एफसी से होगा। सेमीफाइनल में चेन्नईयन एफसी की तरफ से स्ट्राइकर जेजे लालपेखुआ ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


घरेलू मैदान पर खेल रही चेन्नईयन एफसी ने पहले हाफ में ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी। खेल के 26वें मिनट में जेजे ने एक खूबसूरत हेडर के साथ अपनी टीम का खाता खोला। तीन मिनट बाद ग्रेजोरे नेल्सन के फ्री किक पर धनपाल ने हेडर के जरिये चेन्नईयन एफसी को 2-0 की बढ़त पर ला खड़ा किया। हाफ टाइम तक यह स्कोर बरकरार रहा।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में भी चेन्नईयन ने विपक्षी टीम पर हमला करना जारी रखा। इसके बाद 90वें मिनट में गोवा के डिफेंस की चूक का फायदा उठाते हुए जेजे ने मुकाबले में अपना दूसरा और चेन्नईयन एफसी के लिए तीसरा गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। अब खिताबी जंग के लिए चेन्नईयन एफसी का सामना फाइनल में बेंगलुरु एफसी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed