{"_id":"8c8864de5101b6c96b88712d4480398f","slug":"chelsea-football-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेल्सी ने अपने मैनेजर की टीम से की छुट्टी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चेल्सी ने अपने मैनेजर की टीम से की छुट्टी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Dec 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मौजूदा सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली चेल्सी फुटबॉल क्लब के मैनेजर जोस मॉरिन्हो ने आपसी सहमति से क्लब का साथ छोड़ दिया है।
विज्ञापन
प्रीमियर लीग चैंपियंस ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। क्लब ने अपने वेबसाइट पर जारी बयान में कहा है, ‘चेल्सी फुटबॉल क्लब और जोस मॉरिन्हो आपसी सहमति से आज अलग हो गए। वर्ष 2013 में वापसी के बाद क्लब जोस के योगदान के लिए उनका अभारी है।’
विज्ञापन
52 वर्षीय मॉरिन्हो की देखरेख में चेल्सी ने पिछले सीजन में प्रीमियर लीग और लीग कप अपने नाम किया था लेकिन मौजूदा सीजन में चेल्सी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और क्लब ने 16 मैच खेले जिसमें उसे नौ मैचों में हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
चेल्सी रेलीगेशन जोन से एक अंक ऊपर है। चेल्सी के खराब प्रदर्शन के बाद से मीडिया में मॉरिन्हो को पद से हटाए जाने की खबरें आने लगी थीं।
मॉरिन्हो को इससे पहले 2007 में चेल्सी क्लब के मालिक रोमैन अब्रामोविच ने उन्हें अपने पद से बर्खास्त किया था।