{"_id":"5f4e43cd8ebc3e547833c631","slug":"champions-league-runners-up-two-psg-players-infected-with-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग की उपविजेता रही पीएसजी के दो खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीग की उपविजेता रही पीएसजी के दो खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित
Tue, 01 Sep 2020 06:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 01 Sep 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार है, खेल टूर्नामेंटों का आयोजन शुरू होने के बाद भी खिलाड़ियों का संक्रमित होना जारी है। फिलहाल पेरिस के मशहूर फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के दो खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। पीएसजी ने बताया कि उसके दो खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका है। फ्रांसीसी चैंपियन टीम ने इन खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की है। उन्हें जरूरी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल अपनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
पीएसजी को आठ दिन पहले चैंपियंस लीग फाइनल में बायर्न म्यूनिख के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। उसे 10 सितंबर तक फ्रांसीसी लीग में अपने सत्र की शुरुआत नहीं करनी है। फ्रांसीसी लीग ने पीएसजी के विश्राम के लिए अतिरिक्त समय देने के आग्रह को मान लिया था तथा टीम का लेन्स के खिलाफ पहला मैच अगले सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन