{"_id":"5f9a94364c560f30631f0262","slug":"champions-league-round-up-barcelona-beats-juventus-2-0-united-make-it-two-from-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग : बार्सिलोना ने युवेंटस को हराया, चेलसी और मैनचेस्टर युनाइटेड भी जीते","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीग : बार्सिलोना ने युवेंटस को हराया, चेलसी और मैनचेस्टर युनाइटेड भी जीते
Thu, 29 Oct 2020 03:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 29 Oct 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : pti
लियोनेल मेसी की बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग फुटबॉल के मुकाबले में युवेंटस को 2-0 से हरा दिया लेकिन ना तो इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में दर्शक थे और ना ही युवेंटस टीम के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेले।
विज्ञापन
रोनाल्डो कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस मैच से बाहर रहे। इससे मेस्सी और उनके बीच ग्रुच चरण का मुकाबला नहीं हो सका।
बार्सीलोना के लिए उस्मान डेम्बेले और मेस्सी ने गोल दागे। वहीं मैनचेस्टर युनाइटेड ने लेइपजिग को 5-0 से हराया जिसमें मार्कस रैशफोर्ड ने हैट्रिक लगाई। चेलसी ने क्रास्नोडार को रूस में खेले गए मैच में 4-0 से मात दी।
विज्ञापन
पेरिस सेंट जर्मेन, बोरूसिया डॉर्टमंड और सेविला ने भी अपने अपने मुकाबले जीते । पेरिस सेंट जर्मेन ने इस्तांबुल बासाकसेहिर को 2-0 से हराया। बोरूसिया ने रूस की चैम्पियन जेनिट सेंट पीट्सबर्ग को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन