फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   champions league: lionel messi help barcelona beat manchester united

चैंपियंस लीगः मेसी मैजिक से बार्सिलोना सेमीफाइनल में, मैनचेस्टर यूनाईटेड को हराया

Wed, 17 Apr 2019 10:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 17 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
champions league: lionel messi help barcelona beat manchester united
लियोनेल मेसी - फोटो : Social media

कप्तान लियोनल मेसी के चार मिनट में दागे गए दो गोल के दम पर बार्सिलोना ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में 3-0 से और कुल 4-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मेसी ने खेल के16वें और 20वें मिनट में गोल दागे।

विज्ञापन


एक अन्य गोल फिलिप कोटिन्हो ने खेल के 61वें मिनट में किया। बार्सिलोना ने पहले चरण में मैनचेस्टर यूनाईटेड को ल्यूक शॉ के आत्मघाती गोल से उसके घर में 1-0 से मात दी थी। बार्सिलोना की टीम 2014-15 के बाद पहली बार अंतिम चार में पहुंची है। पिछले तीन वर्षों से वह लगातार क्वार्टर फाइनल में हारती आ रही थी। अंतिम चार में अब बार्सिलोना का सामना पोर्टो या लिवरपूल से होगा।
विज्ञापन


घर में 31 मैचों से अजेय है बार्सिलोना : बार्सिलोना की टीम चैंपियंस लीग में घर में 32 मैचों से अजेय है। इस दौरान उसने 29 मैच जीते और तीन ड्रॉ खेले। उसने मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ घर में कोई मैच नहीं हारा है। दोनों के बीच यह लीग का पांचवां मैच था। उसने तीन जीते और दो ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-45 गोल मेसी इस सत्र में सभी 42 मुकाबलों में अब तक दाग चुके हैं 
-110 गोल हो गए हैं मेसी के चैंपियंस लीग में। वह लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले रोनाल्डो (126) के बाद दूसरे नंबर पर हैं 
-04 साल बाद बार्सिलोना ने अंतिम चार में जगह बनाई। पिछले तीन साल से वह क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पा रहा था  
-07वां मौका है जब मैनचेस्टर यूनाईटेड की टीम क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई जो रिकॉर्ड है 
-06 साल बाद मेसी ने चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में गोल किया। इससे पहले उन्होंने 2013 में पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ गोल दागा था 
-20 साल बाद मैनचेस्टर यूनाईटेड ने चैंपियंस लीग में घर के बाहर लगातार चार मैच हारे। इससे पहले अक्तूबर 1999 में ऐसा हुआ था 

रोनाल्डो के गोल के बावजूद जुवेंटस बाहर 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पहले हाफ में दागे गए शानदार गोल के बाजवूद जुवेंटस को दूसरे चरण के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अजाक्स के हाथों 1-2 और कुल 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

छठे चैंपियंस लीग खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे रोनाल्डो ने खेल के 28वें मिनट में हैडर से खूबसूरत गोल कर जुवेंटस को बढ़त दिला दी थी। लेकिन इसके छह मिनट बाद ही डोनी वेन डि बीक ने अजाक्स को बराबरी दिला दी। खेल के 67वें मिनट में अजाक्स के किशोर कप्तान माथिस डि लिट हैडर से गोल कर टीम को 22 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

इससे पहले अजाक्स 1997 में अंतिम चार में पहुंचा था। दोनों टीमों के बीच पहले चरण का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा था। 

-अजाक्स 3-2 से मात देकर 22 साल बाद अंतिम चार में पहुंचा
-126 रिकॉर्ड गोल रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग में दागे हैं जिसमें से 65 नॉकआउट चरण में किए हैं 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed