फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League: Inter Milan will face Real Madrid or AC Milan in the final of Champions League after 13 year

Champions League: इंटर मिलान 13 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल में, रियल मैड्रिड या एसी मिलान से होगा सामना

Wed, 17 May 2023 09:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 May 2023 09:37 PM IST
सार

 पहले चरण के सेमीफाइनल में इंटर ने मिलान पर 2-0 से जीत हासिल की थी। 3-0 के औसत के साथ इंटर खिताबी मुकाबले में पहुंचा, जहां उसका 10 जून को इस्तांबुल में 14 बार के विजेता रियल मैड्रिड और एसी मिलान बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से सामना होगा।

विज्ञापन
Champions League: Inter Milan will face Real Madrid or AC Milan in the final of Champions League after 13 year
इंटर मिलान बनाम एसी मिलान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सात बार के विजेता एसी मिलान के पास चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचने के लिए तीन गोल से जीतने के अलावा कोई चारा नहीं था, लेकिन इंटर मिलान ने उसका यह सपना पूरा नहीं होने दिया। दूसरे चरण के सेमीफाइनल में उसने एसी मिलान को 1-0 से पराजित कर 13 साल बाद लीग के फाइनल में जगह बना ली। पहले चरण के सेमीफाइनल में इंटर ने मिलान पर 2-0 से जीत हासिल की थी। 3-0 के औसत के साथ इंटर खिताबी मुकाबले में पहुंचा, जहां उसका 10 जून को इस्तांबुल में 14 बार के विजेता रियल मैड्रिड और एसी मिलान बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से सामना होगा।
विज्ञापन


अर्जेंटीनी मार्टिनेज ने किया विजयी गोल
इस यूरो डर्बी में इंटर के लिए विजयी गोल अर्जेंटीना लाउतारो मार्टिनेज ने 74वें मिनट में किया। 10 मिनट पहले ही मैदान पर एडिन जेको की जगह पर आए बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू के पास पर मार्टिनेज ने बांए छोर से गोल किया। एसी मिलान को इस मैच में राफेल लियो की भी सेवाएं मिलीं, पिछले मुुकाबले में वह चोट के चलते नहीं खेल पाए थे। बावजूद इसके मिलान जीत दर्ज नहीं कर पाया।
विज्ञापन


आंसुओं में डूब गए इंटर और मिलान के फुटबालर
रेफरी ने मैच समाप्त होने की जैसे ही लंबी सीटी बजाई। इंटर और एसी मिलान के ज्यादातर फुटबालर मैदान पर गिरकर आंसुओं में डूब गए। इंटर के फुटबालर की आंखों में खुशी के आंसू थे तो एसी मिलान के फुटबालरों को हार का विश्वास नहीं हो रहा था। अंतिम बार एसी मिलान 2007 में फाइनल में पहुंचा था। तब उसने खिताब जीता था। सान सीरो स्टेडियम में इंटर के फुटबालर अपने समर्थकों के साथ देर रात तक जश्न मनाते रहे। वे समर्थकों के साथ नाचते और गाते हुए खुशियां मना रहे थे। इंटर अंतिम बार 2010 में चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचा था। कोच जोस मरीन्हो की अगुवाई में उसने तब खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद कठिनाई भरा रास्ता तय किया
ये बेहद भावनात्मक है। यह वह सपना है जो मैंने अपने टीम के फुटबालरों के साथ ड्रॉ निकलने के दौरान देखा था। यह परिणाम हमें अपने विश्वास और मेहनत के दम पर मिला है, इसे हमें किसी ने उपहार में नहीं दिया है। हमारे सामने बहुत कठिनाई भरा रास्ता था, लेकिन हमने इसे हासिल किया। मेरे ख्याल से हमें कल से यह महसूस होना शुरू होगा कि हमने क्या हासिल किया है।-स्टेफनो इंजाघी, इंटर मिलान के कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed