फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League: Benzema and Casemiro helps Real madrid draw against Moneshengledbach

चैंपियंस लीग: बेंजेमा व कैसेमीरो ने टाली रियल की हार, मोनेशेनग्लैडबाक के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ

Thu, 29 Oct 2020 08:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 29 Oct 2020 08:15 AM IST
सार

  • मोनेशेनग्लैडबाक के खिलाफ चैंपियंस लीग में पिछड़ने के बाद 2-2 से बराबर कराया मुकाबला
  • 30 टीमों के खिलाफ चैंपियंस लीग में गोल कर चुके हैं बेंजेमा। मेसी (36) और रोनाल्डो (33) ही उनसे आगे हैं 
  • 14 साल (2006 के बाद) में पहली बार रियल की टीम लगातार चार (1हार, 3 ड्रॉ) मैचों में एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाई 

विज्ञापन
Champions League: Benzema and Casemiro helps Real madrid draw against Moneshengledbach
करीम बेजेंमा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

तेरह बार के चैंपियन रियल मैड्रिड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद चैंपियंस लीग फुटबॉल के अपने दूसरे मुकाबले में बोरूसिया मोनेशेनग्लैडबाक को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। जिनेदिन जिदान की टीम को पहले मुकाबले में शख्तर डोनेस्क के हाथों 2-3 से हार मिली थी। टीम ने दो मैचों में पांच गोल खाए और चार किए हैं। रियल के दो मैचों से सिर्फ एक अंक है। उसे चैंपियंस लीग के प्रत्येक सत्र में नॉकआउट चरण में पहुंचने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए आगे बेहतर खेल दिखाना होगा। 

विज्ञापन


मोनेशेनग्लैडबाक को मार्कस थुर्रम (33वें, 58वें मिनट) ने दो गोल कर बढ़त दिला दी थी। जब लग रहा था कि रियल को चैंपियंस लीग में अपनी लगातार चौथी हार मिलेगी तभी करीम बेंजेमा (87वें मिनट) ने गोल कर कुछ उम्मीद जगाई। इसके बाद कैसेमीरो (90+3) ने टीम को बराबरी दिला दी। 
विज्ञापन


बायर्न व सिटी भी जीते :
मैनचेस्टर सिटी ने मार्सेली को 3-0 से हराया। मौजूदा चैंपियन बायर्न म्यूनिख ने लोकोमोटिव मास्को को 2-1 से हराकर अपने विजय अभियान को 13 मैचों तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिएगो ने दागा लिवरपूल के लिए 10000वां गोल 
 लिवरपूल ने एफसी मिडिलैंड को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम के लिए डिएगो जोटा (55वें मिनट) ने और मोहम्मद सालाह (90+3) ने एक-एक गोल किया। डिएगो का गोल क्लब के 128 साल के इतिहास में 10,000वां गोल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed