{"_id":"5d5d73b08ebc3e6c6a2092c5","slug":"champion-footballer-christiano-ronaldo-may-take-retirement-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल फुटबॉल को अलविदा कह सकते हैं रोनाल्डो, संन्यास की खबरों पर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अगले साल फुटबॉल को अलविदा कह सकते हैं रोनाल्डो, संन्यास की खबरों पर दिया बड़ा बयान
Thu, 22 Aug 2019 09:11 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 22 Aug 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संकेत दिया है कि वह अगले साल संन्यास ले सकते हैं। रोनाल्डो इटली लीग की मौजूदा चैंपियन जुवेंटस से खेल रहे हैं। रोनाल्डो ने रिटायरमेंट के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘मैं उस बारे में नहीं सोचता। शायद मैं अपना करिअर अगले साल समाप्त कर सकता हूं....या फिर मैं 40 या 41 साल तक भी खेल सकता हूं।’
विज्ञापन
पांच बार के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने जाने वाले रोनाल्डो ने कहा, ‘मैं नहीं जानता, हमेशा कहता हूं कि हर पल का आनंद लें। यह उपहार बेहतरीन है और मुझे इसका आनंद लेना जारी रखना होगा। क्या कोई खिलाड़ी है जिसके मुझसे ज्यादा रिकॉर्ड हैं? मैं नहीं समझता कि ज्यादा खिलाड़ी हैं जिनके मुझसे ज्यादा रिकॉर्ड हैं।’ रोनाल्डो ने पिछले सीजन जुवेंटस के साथ इटली लीग का खिताब जीता। उन्होंनें 43 मैचों में 28 गोल किए थे।
विज्ञापन