{"_id":"5b6803a54f1c1b923e8b55d6","slug":"buevenesh-injury-time-header-helps-india-stun-iraq-1-0-in-waff-u-16-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम क्षणों में भुवनेश के निर्णायक गोल से भारतीय अंडर-16 फुटबाल टीम ने ईराक को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अंतिम क्षणों में भुवनेश के निर्णायक गोल से भारतीय अंडर-16 फुटबाल टीम ने ईराक को हराया
भाषा, अम्मान
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
भारतीय अंडर-16 फुटबॉल टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजुरी टाइम पर भुवनेश के गोल की मदद से भारतीय अंडर-16 फुटबाल टीम ने वाफ (वेस्ट एशियन फुटबॉल फेडेरेशन) अंडर 16 चैम्पियनशिप में मौजूदा एशियाई अंडर 16 चैम्पियन ईराक को 1-0 से हरा दिया। भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और भुवनेश ने आखिरी मिनटों में यह गोल दागा ।
विज्ञापन
भारतीय फुटबाल टीम की किसी भी आयुवर्ग में किसी भी प्रारूप में ईराक पर यह पहली जीत है। अंडर-16 कोच बिबियानो फर्नांडिस ने कहा, 'मैं यह जीत सभी भारतीय कोचों को समर्पित करता हूं जिन्होंने एआईएफएफ अकादमी और राष्ट्रीय टीम में आने से पहले इन लड़कों को प्रशिक्षण दिया।'
विज्ञापन
पिछली बार दोनों टीमों का सामना नेपाल में एएफसी अंडर-16 क्वालीफायर में हुआ था और वह मैच गोलरहित ड्रा रहा था। कोच ने कहा, 'हमें पता था कि हम गोल करने के करीब है । मैं चाहता था कि खिलाड़ी अंत तक हार नहीं माने और रणनीति पर अमल करें। उन्होंने वही किया। हमारे जेहन में एएफसी अंडर 16 चैम्पियनशिप है और हम उसी दिशा में बढ रहे हैं। दुआ करते हैं कि ये लड़कें चोटों से बचे रहें।'
विज्ञापन