फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   brazil star footballer Neymar says I am staying at Paris Saint-Germain 

पीएसजी में ही रहेंगे नेमार, रियल मैड्रिड में जाने की अटकलों पर लगाया विराम

Sat, 21 Jul 2018 12:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
brazil star footballer Neymar says I am staying at Paris Saint-Germain 
neymar

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने अपने भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ ही रहेंगे। नेमार ने यहां आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम से इतर कहा, 'मैं पेरिस में ही रहूंगा। मेरा करार क्लब के साथ है।'

विज्ञापन


पिछले साल बार्सिलोना से पीएसजी जाकर दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बने नेमार के रियल मैड्रिड में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के युवेंटस जाने के बाद से रियल मैड्रिड में एक बड़े खिलाड़ी की कमी है।
विज्ञापन


इससे पहले यूरोपियन चैंपियंस क्लब ने पिछले सप्ताह बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि नेमार को रियल मैड्रिड में शामिल करने का उनका कोई इरादा है। रियल मैड्रिड क्लब ने एक बयान में कहा था कि पीएसजी के नेमार को हमारे क्लब में शामिल होने की रिपोर्ट्स के बाद हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि उन्हें किसी भी तरह का ऑफर क्लब की ओर से नहीं दिया गया है। 26 वर्षीय स्ट्राइकर नेमार की टीम ब्राजील विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और अंतिम16 में हारकर बाहर हो गई थी। नेमार ने बच्चों को सिखाया डाइव लगाना
विज्ञापन
विज्ञापन


... तो बच्चों को डाइव लगाना सिखा रहे हैं नेमार
रूस में हुए फीफा विश्व कप में अपने खेल से ज्यादा बिना बजह मैदान पर गिरकर दिग्गजों के निशाने पर आए नेमार ने अपने आलोचकों को इसका जवाब देते हुए बच्चों के साथ एक वीडियो जारी किया है। इंस्टाग्राम पर जारी इस वीडियो में वह एक पार्क में बच्चों को डाइव (गोता) लगाना सिखा रहे हैं। एक, दो, तीन, गो। नेमार के यह कहते हुए 10-12 बच्चे पार्क में उनकी तरह डाइव लगाते हुए मैदान में गिरते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed