फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   brazil fifa dairy team cameron

कैमरून की हार के बाद वाका-वाका की धुन पर नाच

Tue, 24 Jun 2014 12:00 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
brazil fifa dairy team cameron

ब्रासीलिया में रविवार सुबह अधिकांश लोगों को विश्वास नहीं हुआ, जब उन्होंने देखा कि 60 प्रशंसकों का एक समूह कैमरून टीम का इंतज़ार कर रहा है।

विज्ञापन


टीम पहले ही विश्व कप से बाहर हो चुकी है और अपना आख़िरी मैच सोमवार शाम को खेलने वाली है। इसी अफ़्रीकी देश के प्रशंसक झंडे और गाजे-बाजे के साथ 'वाका वाका' गीत गा रहे थे और नाच रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उन्हें उनकी टीम के पहले ही दौर में ही विश्व कप से बाहर होने से कोई फ़र्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन


'वाका वाका' कैमरून का पारंपरिक गाना है। ब्राज़ील में 2009 से रह रहे विश्वविद्यालय के छात्र कैमरून के 23 वर्षीय इमैनुएल फरेरा ने कहा, ''वाका-वाका हमारे लिए फ़ुटबाल का स्तुति गान बन गया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''जब इस संगीत को अफ़्रीका विश्व कप के दौरान चुना गया और स्वीकार किया गया और शकीरा ने इसे गाया तो यह हमारे लिए गौरव की बात थी। तभी से 'वाका-वाका' फ़ुटबॉल का पर्याय बन गया है। हम इस गीत को अपने प्रशंसकों के लिए गाने का मौका नहीं गंवा सकते।''

ख़बर दें या फ़ोन पर बात करें

brazil fifa dairy team cameron

बेल्जियम और रूस के बीच रविवार को खेले गए मैच के विश्राम के दौरान ब्राज़ील की टीवी रिपोर्टर फ़र्नांडा जेन्टिल ब्राज़ील टीम के बारे में कुछ सूचनाएं देने के लिए ग्लोबो चैनल पर लाइव मुख़ातिब हुईं।

लेकिन अभी समाचार उद्घोषिका क्रिस्टिएन डायस उनसे बात करने के लिए तैयार हो ही रही थीं कि फ़र्नांडा का फ़ोन प्रसारण के बीच ही बज उठा। वो इतनी अचंभित हुईं कि उन्हें समझ में नहीं आया कि उन्हें फ़ोन पर बात करनी चाहिए कि उद्घोषिका के सवालों का जवाब देना चाहिए।

लाइव प्रसारण के दौरान ही फ़र्नांडा ने कहा, ''मैं समाचार के लिए तैयार हो रही थी कि मैंने अपने सेल फ़ोन की आवाज़ सुनी और इसी उहापोह में मेरा फ़ोन हाथ से छूट गया।

मैं उम्मीद करती हूं कि यह टूटा नहीं होगा। नहीं, यह टूटा नहीं।'' इसके बाद उन्होंने कोच स्कोलारी के नेतृत्व में खेल रही ब्राज़ीली टीम की गतिविधियों के बारे में एक रिपोर्ट पेश की।

कुछ लोग अपने फ़ोन के बिना नहीं रह सकते।

मशहूर होने के लिए कुछ भी!

brazil fifa dairy team cameron

कई लोगों को फ़ुटबॉल विश्व कप का आधिकारिक गीत पसंद नहीं आया है। अमरीकी रैपर पिटबुल के गीत 'वी आर वन, ओले, ओले' में क्लॉडिया और जेनिफर लोपेज़ की उपस्थिति भी कई लोगों को खुश नहीं कर पाई।

लेकिन अगर हम 'ओले, ओले' की तुलना क्रोएशियाई पॉप स्टार नाइव्स सेल्सियस के गीत से करें तो कुछ लोग अपना मन बदल सकते हैं।

'टेक मी टु ब्राज़ील' गाने में नाइव्स कहती हैं कि वह पराग्वे की मॉडल लारिसा रिक्वेल्मे की तरह मशहूर होना चाहती हैं और खूब पैसा कमाना चाहती हैं।

साथ ही वह नीदरलैंड्स के मिडफ़ील्डर राफ़ेल वॉन डेर वार्ट की पत्नी सिल्वी वॉन डेर वार्ट की तरह बनना चाहती हैं।

लेकिन वीडियो में और भी बहुत कुछ है। इस वीडियो में नाइव्स ने ख़ुद को ब्राज़ील के रंग में रंगा है, लाल रंग की बिकिनी पहनी है और अपनी पैंटी के अंदर एक सेलफ़ोन रख रखा है।

नाज़ी नस्लवाद चिंताजनक

brazil fifa dairy team cameron

फ़ीफ़ा शनिवार को घाना के ख़िलाफ़ खेले गए मैच में जर्मनी के समर्थकों द्वारा किए गए नाज़ी और नस्लवादी व्यवहार की जांच करेगी। फ़ुटबॉल की नियामक संस्था एक ऐसी घटना की जांच कर रही है जिसमें एक प्रशंसक मैदान में घुस गया था। वो अपने शरीर पर नाज़ी नारे पेंट किए हुए था।

फ़ीफ़ा साथ ही दर्शक दीर्घा में बैठे हुए जर्मनी के कुछ प्रशंसकों के नस्लवादी व्यवहार की भी जांच कर रही है।

मैदान में घुसने वाले व्यक्ति ने अपने शरीर पर एचएच (हिटलर ज़िंदाबाद) और एसएस (नाज़ी जर्मनी का हथियारबंद दस्ता) लिखा रखा था। स्टैंड में बैठे कई प्रशंसकों ने घाना की टीम के संदर्भ में अपने चेहरे को काले रंग से पोत रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed