फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Brazil crash out of Copa America after Peru upset

विवादित गोल से हारा ब्राजील, 29 साल बाद ग्रुप चरण से ही हुआ बाहर

Mon, 13 Jun 2016 06:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
Brazil crash out of Copa America after Peru upset
फुटबॉल (डेमो) - फोटो : PTI

कोपा अमेरिका कप में विवादों की शुरुआत हो गई है जब रेफरी की गलती से ब्राजील को पेरू के हाथों 0-1 की हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ गया है।

विज्ञापन


यह 1987 के बाद पहला मौका है जब पांच बार की विश्व चैंपियन टीम कोपा अमेरिका में ग्रुप दौर में बाहर हो गई है। ग्रुप-बी में ब्राजील को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ ड्रॉ भर की जरूरत थी।
विज्ञापन


मैच समाप्ति में सिर्फ 15 मिनट ही बचे थे। तभी पेरू के राउल रुईडियाज ने एंडी पोलो के क्रास पर गोल कर दिया। ऐसा लग रहा था कि राउल का हाथ लगा है। रुइडियाज ने गोल करने का जश्न मनाना शुरू कर दिया और उरुग्वे के गोलची आंद्रियास कुन्हा ने गोल मान्य करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील के खिलाड़ियों ने कड़ा विरोध किया लेकिन रेफरी अपने फैसले पर अडिग रहे। इससे खेल चार मिनट बाधित रहा। विभिन्न कोणों से दिखाए गए गोलों से लगा कि गेंद पर रुइडियाज का हाथ लगा था।

अंतिम क्षणों में ब्राजील ने बराबरी के लिए काफी प्रयास किए लेकिन सभी नाकाफी रहे। जीत के साथ पेरू और इक्वाडोर ने ग्रुप-बी से क्वालीफाई कर लिया। ग्रुप मैचों के बाद पेरू के सात, इक्वाडोर के पांच और ब्राजील के चार अंक हैं। क्वार्टर फाइनल में पेरू का सामना कोलंबिया से और इक्वाडोर की भिड़ंत अमेरिका के साथ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed