{"_id":"6130745e8ebc3e61d730c166","slug":"big-boss-13-winner-sidharth-shukla-passes-away-due-to-cardiac-arrest-known-for-his-football-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: सिद्धार्थ शुक्ला फुटबॉल के भी थे दीवाने, इटली के इस क्लब के खिलाफ दिखाया था दम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
दुखद: सिद्धार्थ शुक्ला फुटबॉल के भी थे दीवाने, इटली के इस क्लब के खिलाफ दिखाया था दम
Thu, 02 Sep 2021 12:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:21 PM IST
सार
बिग बॉस 13 के विजेता और छोटे पर्दे के चर्चित अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिद्धार्थ का 40 साल के उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : instagram@realsidharthshukla
विस्तार
बिग बॉस 13 के विजेता और छोटे पर्दे के चर्चित अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिद्धार्थ का 40 साल के उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिद्धार्थ टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। यही नहीं अभिनय के अलावा उन्हें खेल में खासतौर पर फुटबॉल से बेहद प्यार था और समय-समय पर वह इसका इजहार करते रहते थे।
विज्ञापन
सिद्धार्थ के फुटबॉल प्रेम की बात करें तो उन्होंने इटली के मशहूर फुटबॉल क्लब एसी मिलान के अंडर-19 टीम के खिलाफ एक मैच में हिस्सा लिया था और अपना दम दिखाया था। दरअसल एसी मिलान की अंडर-19 टीम फेस्टा इटालियना के तहत मुंबई दौरे पर आई थी, इस दौरान उसने यहां एक दोस्ताना मुकाबला भी खेला था। इसी मैच में सिद्धार्थ ने भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
सिद्धार्थ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कई बार फुटबॉल जर्सी पहने नजर आए। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'अगर जीवन एक खेल है तो उसे खेल भावना के साथ खेलें।'
विज्ञापन
View this post on Instagram
बात करें सिद्धार्थ के जीवन की तो उनकी रुचि कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग में नहीं थी। सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे और खिलाड़ी बनना चाहते थे।