फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   bengaluru fc beat kerala blasters and reach on top of isl points table

बेंगलुरु एफसी की केरल ब्लास्टर्स पर जीत बनी विशेष, आईएसएल में टॉप पर पहुंची 'छेत्री सेना'

Mon, 05 Nov 2018 10:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
bengaluru fc beat kerala blasters and reach on top of isl points table
sunil chhetri

बेंगलुरु एफसी ने सोमवार को कोच्चि में इंडियन सुपर लीग आईएसएल के 29वें मैच में केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से मात दी। यह बेंगलुरु की लगातार पांचवीं जीत रही। इसके साथ ही बेंगलुरु एफसी आईएसएल 2018 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


बेंगलुरु एफसी की तरफ से सुनील छेत्री ने 17वें मिनट में गोल दागा। इसके बाद केरल ब्लास्टर्स के निकोला क्रमारेविच ने 81वें मिनट में आत्मघाती गोल करके बेंगलुरु की जीत में अहम भूमिका निभाई। केरला ब्लास्टर्स की तरफ से एकमात्र गोल स्लाविस्ला स्टोजानोविच ने 30वें मिनट में किया। 
विज्ञापन


बेंगलुरु ने मैच की शानदार शुरुआत की और सुनील छेत्री ने 17वें मिनट में शानदार गोल दागा। 13 मिनट के बाद केरल को पेनल्टी मिली और उसने 1-1 स्कोर का हिसाब बराबर कर लिया। दोनों टीमें हाफ टाइम तक 1-1 से बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन किसी के हाथ सफलता नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


81वें मिनट में मिकू ने जिको हर्नांडेज को पास दिया, जिन्होंने गेंद को नेट की तरफ मारा। केरल के गोलकीपर नवीन कुमार ने गेंद को क्लीयर करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका अपनाया, लेकिन गेंद क्रमारेविच को लगकर दोबारा नेट में चली गई। यह गलती केरला ब्लास्टर्स को भारी पड़ी और वह अंक तालिका में अब छठे स्थान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed