फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   belgium defeats russia

अल्जीरिया की शानदार जीत, बेल्जियम भी पहुंचा अगले दौर में

Mon, 23 Jun 2014 08:23 AM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
belgium defeats russia

वर्ल्ड कप फुटबॉल में ग्रुप एच के एक मैच में अल्जीरिया ने दक्षिण कोरिया को 4-2 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं।

विज्ञापन


अब रूस के साथ अल्जीरिया के मैच में अल्जीरिया ने रूस को हराकर अगले दौर में के लिए स्थान पा लिया है।

अल्जीरिया की टीम रूस के साथ मैच में शुरू से ही दबदबा बनाकर रखा।

बेल्जियम बनाम रूस

belgium defeats russia

सब्सीट्यूट डिवोक ओरिगी के गोल ने रूस के ख‌िलाफ बेल्जियम को रोमांचक जीत दिलाई और बेल्जियम ने वर्ल्ड कप फुटबॉल के आख‌िरी 16 में प्रवेश कर लिया। निर्धारित समय खत्म होने से ठीक दो मिनट पहले ये गोल हुआ।

इसके अलावा बेल्जियम के पास एक गोल करने का सुनहरा मौका तब भी आया था जब मैच ख़त्म होने से छह मिनट पहले केविन मिरालास की एक किक गोल पोस्ट से टकराकर आ गई थी।

मैच का पहला हाफ खासा बोझिल था। दोनों ही टीमें रक्षात्मक खेल रही थीं। रूस के पास बढ़त लेने का सुनहरा मौक़ा आया लेकिन अलेक्ज़ेंडर कोकोरी का एक हेडर गोल पोस्ट से छह यार्ड की दूरी पर निकल गया।

88वें मिनट में डिवोक ओहिगी ने ईडन हैजार्ड के क्रॉस को गोल में डालकर बेल्जियम को अगले राउंड में पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस की उम्मीदें बरकरार

belgium defeats russia

अब अगले राऊंड में पहुंचने के लिए रूस को अपना आख़िरी लीग मैच अल्जीरिया के ख‌िलाफ जीतना होगा।

मैनेजर फेबियो कपालो की अगुवाई में वर्ल्ड कप में उतरी रूस की टीम का प्रदर्शन दक्षिण कोरिया के ख‌िलाफ अपने पहले मैच से कहीं बेहतर रहा। वो मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

लेकिन निर्णायक मौक़ों पर पैनेपन की कमी ने रूस को मैच गंवाने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

बेल्जियम का दबदबा

belgium defeats russia

बेल्जियम की टीम ओरिगो के गोल से पहले बिलकुल भी प्रभावशाली नजर नहीं आ रही थी। उन्हें इस मैच में एक और झटका तब लगा जब डिफडेंर थॉमस वरमालीन को चोट की वजह से मैदान छोड़ना पड़ा।

ओरिगो ने अल्जीरिया के खिलाफ मैच में भी बेहतरीन खेल दिखाया था। वो मैच बेल्जियम 2-1 से जीती थी।


रूस के खिलाफ भी उन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं किया। यहां भी उन्होंने निराश नहीं किया जब दूसरे हाफ़ की शुरुआत में उन्हें रोमेलू लुकाकू की जगह मैदान में उतारा गया।

अपने पहले दोनों मैच जीत चुकी बेल्जियम की टीम अगले राऊंड में तो पहुंच गई है लेकिन टूर्नामेंट में आगे जाने के लिए उन्हें अपने प्रदर्शन का स्तर ऊंचा करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed