{"_id":"046f3cb2fc2f5915f865deffe953db36","slug":"barcelona-will-not-appoint-to-players-in-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्सिलोना को नए साल पर लगा 'दोहरा' झटका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बार्सिलोना को नए साल पर लगा 'दोहरा' झटका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 31 Dec 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल 2015 बार्सिलोना क्लब के लिए मुश्किल लेकर आया है। इस स्पेनिश फुटबॉल क्लब को फीफा के बाद अब कोर्ट ने भी झटका दिया है।
विज्ञापन
खेल पंचाट ने फीफा की ओर से बार्सिलोना को इस साल ट्रांसफर के जरिए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने पर 14 महीने का प्रतिबंध लगा रखा है। इस प्रतिबंध के खिलाफ बार्सिलोना ने स्विट्जरलैंड की एक अदालत में अपील की थी जिसने फीफा के फैसले को कायम रखा। यह प्रतिबंध अगले साल (जनवरी, 2016) तक जारी रहेगा।
फीफा ने बार्सिलोना क्लब पर 18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को क्लब में शामिल करने का आरोप लगने के बाद अप्रैल में 14 महीने के लिए खिलाड़ियों को ट्रांसफर के जरिए टीम में शामिल करने पर रोक लगा दी। फीफा पहले ही अगस्त में क्लब की ओर से दाखिल इस अपील को खारिज कर चुका है। हालांकि खेल पंचाट ने बार्सिलोना को लुइस सुआरेज के साथ करार करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
बार्सिलोना पर यह आरोप है कि उसने वर्ष 2009 से लेकर 2013 के बीच कुछ ऐसे खिलाड़ियों से ट्रांसफर करार किया जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम थी, और यह फीफा के नियमों के खिलाफ है। बैन के साथ ही क्लब पर 2 लाख 93 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
खेल पंचाट ने अपने सुनवाई के दौरान कहा, "पैनल ने पाया है कि एफसी बार्सिलोना ने नाबालिगों के सुरक्षा के लिए बने नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए फीफा का फैसला पूरी तरह से सही है और प्रतिबंध जारी रहेगा।"