{"_id":"57f360434f1c1b347226f550","slug":"barcelona-face-second-defeat-in-la-liga","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्सिलोना को सेल्टा विगो ने दी शिकस्त, मिली दूसरी हार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बार्सिलोना को सेल्टा विगो ने दी शिकस्त, मिली दूसरी हार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्सिलोना को ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले में सेल्टा विगो क्लब के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। सेल्टा विगो ने बार्सिलोना को बेहद रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराया। टूर्नामेंट में यह बार्सिलोना की दूसरी हार है।
विज्ञापन
स्पेनिश फुटबॉल लीग के इस मुकाबले में बार्सिलोना को एक बार फिर स्टार फुटबॉलर लियोनल मैसी के बिना उतरना पड़ा। पिओने सिस्तो ने 22वें मिनट में गोल से सेल्टा को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
इसके नौ मिनट बाद ही लागो एस्पास ने गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। जेरेमी मैथ्यू के 33वें मिनट में किए आत्मघाती गोल ने सेल्टा को मजबूत स्थिति में ला दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 3-0 से सेल्टा के पक्ष में था लेकिन हाफ टाइम के बाद बार्सिलोना ने आक्रामक रूख अपनाया।
विज्ञापन
गेरार्ड पिक्वे और नेमार ने गोल कर अंतर कुछ कम किया। गेरार्ड ने 58वें और नेमार ने 64वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया। सेल्टा के पाब्लो हेर्नांडेज ने 77वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-2 कि या। गेरार्ड ने फिर अपना दूसरा और बार्सिलोना का तीसरा गोल 87वें मिनट में किया। इसके बाद सेल्टा ने रक्षात्मक अंदाज में खेलते हुए अंत में 4-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरी ओर रियल मैड्रिड और एबर के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। सेंटिएगो बेर्नाब्यू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एबर की ओर से फ्रान रिको ने छठे मिनट में गोल किया। गारेथ बैले ने 17वें मिनट में रियल मैड्रिड को बराबरी दिला दी। मैड्रिड का स्पेनिग लीग के इस सत्र में यह लगातार चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा।