फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Barcelona defeated Valencia 3-2

फुटबॉल: मेसी के दम पर जीता बार्सिलोना, वेलेंसिया को 3-2 से दी शिकस्त

Tue, 04 May 2021 08:20 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 04 May 2021 08:20 AM IST
सार

  •  50 गोल मेसी फ्री किक पर बार्सिलोना के लिए दाग चुके हैं 
  • 28 गोल इस सत्र में मेसी अब तक खेले गए 32 मैचों में कर चुके हैं। रियल के बेंजेमा (21) दूसरे नंबर पर हैं  

विज्ञापन
Barcelona defeated Valencia 3-2
लियोनल मेसी - फोटो : pti

विस्तार

लियोनल मेसी के दो गोल के दम पर बार्सिलोना ने ला लिगा में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वेलेंसिया को 3-2 से हराकर खिताब की उम्मीदें कायम रखी हैं। मैच के पांचों गोल दूसरे हाफ में हुए।

विज्ञापन


बार्सिलोना के लिए मेसी (57वें,69वें मिनट) ने 12 मिनट के भीतर दो गोल किए। एक गोल एंटोनी ग्रिजमैन (63वें मिनट) ने किया। वेलेंसिया की ओर से गैब्रिएल पोलिस्ता (50वें मिनट) और कार्लोस सोलर (83वें मिनट) ने गोल किए। 
विज्ञापन


शीर्ष तीन टीमों में दो अंकों का फासला : बार्सिलोना के 34 मैचों में 23वीं जीत से 74 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर कायम है। रियल मैड्रिड के भी इतने ही अंक पर गोल अंतर के आधार पर वह दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष पर चल रही एटलेटिको मैड्रिड (76) और बार्सिलोना व रियल में सिर्फ दो अंकों का फासला है। मेसी टीम अगर अगले शनिवार को घर में होने वाले मुकाबले में एटलेटिको को हरा देगी तो मौजूदा सत्र में पहली बार शीर्ष पर पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed