{"_id":"5f8cdbf48ebc3e9b8b76f97e","slug":"barcelona-and-real-madrid-both-lost-in-the-same-day-to-weaker-teams-in-la-liga","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में हारे बार्सिलोना और रियल मैड्रिड, दोनों को ला लिगा में कमजोर टीमों से मिली शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एक ही दिन में हारे बार्सिलोना और रियल मैड्रिड, दोनों को ला लिगा में कमजोर टीमों से मिली शिकस्त
Mon, 19 Oct 2020 05:51 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 19 Oct 2020 05:51 AM IST
सार
17 साल में पहला मौका है जब अल क्लासिको से पहले दोनों टीमों को हार मिली
30 साल बाद रियल मैड्रिड को केडिज ने हराया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
लियोनल मेसी की बार्सिलोना और गत चैंपियन रियल मैड्रिड को ला लिगा में एक ही दिन में शिकस्त का सामना करना पड़ा। दोनों दिग्गज क्लबों को कमजोर प्रतिद्वंद्वियों के हाथों एक समान अंतर 0-1 से शिकस्त मिली। पिछले 17 वर्षों (अप्रैल 2003 के बाद) में यह पहला मौका है जब दोनों टीमों को अल क्लासिको (एक-दूसरे के खिलाफ मैच) से पहले हार मिली। दोनों को अगले शनिवार को कैंप नाऊ में इस सत्र का पहला अल क्लासिको मुकाबला खेलना है। इन दोनों टीमों को अगले हफ्ते चैंपियंस लीग में भी अपने अभियान की शुरुआत करनी है।
विज्ञापन
माटा के गोल से मिली मेसी की टीम को हार:
पिछले सत्र में कोई खिताब नहीं जीतने वाली मेसी की टीम को गेटाफे के हाथोें 0-1 से हार मिली। यह बार्सिलोना की चार मैचों में सत्र की पहली हार है। वह सात अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है। गेटाफे के लिए एकमात्र गोल जेमी माटा (56वें मिनट) ने पेनाल्टी पर किया जो निर्णायक साबित हुआ। कोच रोनाल्ड कोमैन के कमान संभालने के बाद यह बार्सिलोना की पहली हार है।
विज्ञापन
केडिज ने चैंपियन रियल को चौंकाया :
गत चैंपियन रियल मैड्रिड को 15 साल बाद लीग में खेल रही केडिज से 0-1 से सनसनीखेज हार मिली। मैच का एकमात्र गोल एंथोनी लोजानो (16वें मिनट) ने किया। यह केडिज की पिछले 30 वर्षों में रियल पर पहली जीत है। जिनेदिन जिदान की टीम की भी यह सत्र की पहली हार है। बावजूद इसके वह पांच मैचों में तीन जीत से 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है।
विज्ञापन