{"_id":"5cfda5e2bdec22071212ed17","slug":"barbara-bonansea-stars-as-italy-defeated-australia-in-first-match-of-fifa-women-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला फीफा विश्व कप: बारबरा के डबल से इटली का जीत से आगाज, पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
महिला फीफा विश्व कप: बारबरा के डबल से इटली का जीत से आगाज, पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया
Mon, 10 Jun 2019 06:05 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 10 Jun 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
बारबरा
- फोटो : social media
बारबरा बोनान्सा के दो गोल के दम पर इटली ने फीफा महिला विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर जीत के साथ आगाज किया।
इटली ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दूसरे हाफ में दोनों गोल दागे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सैम कैर ने 22वें मिनट में ही गोल कर टीम को बढ़त दिला दी थी जो हाफ समय तक कायम रही। दूसरे हाफ शुरू होते ही बारबरा ने 56वें मिनट में इटली को बराबरी और इंजुरी टाइम में (90+5) में गोल कर टीम की जीत तय कर दी।
इसी के साथ बारबरा विश्व कप में एक से अधिक गोल दागने वाली कैरोलिना मौर्स के बाद दूसरे इटालियन खिलाड़ी बनीं। कैरोलिना ने 1991 में चीनी ताइपे के हैट्रिक दागी थी।
अन्य मैच में जेनिफर हेरमोसो के दो गोल से स्पेन ने पहली बार विश्व कप में खेल रहे दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से पराजित किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद स्पेन ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरे हाफ में 19 मिनट में भीतर तीन गोल दागे। थेंबी कगटलाना ने 25वें मिनट में ही गोल कर दक्षिण अफ्रीका को बढ़त दिला दी थी जो 70 मिनट तक कायम रही। स्पेन के लिए जेनिफर ने 70वें और 83वें मिनट में, जबकि लूसिया गार्सिया ने 89वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन
41 साल की फोरमिगा सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनीं
ब्राजील की फोरमिगा (पीली जर्सी) जमैका के खिलाफ मैदान पर उतरने के साथ ही विश्व कप में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई। मात्र 17 साल की उम्र में अपना पहला विश्व कप खेलने वाली फोरमिगा (41 साल, 98 दिन) रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व कप में खेल रही हैं।