फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Bangladesh Krida Shiksha Prothishtan Beat Manipur Nilmani to Defend Subroto Cup U 17 Girls Title

बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान की सुब्रत कप में खिताब की हैट्रिक

Sat, 07 Sep 2019 10:33 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 07 Sep 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh Krida Shiksha Prothishtan Beat Manipur Nilmani to Defend Subroto Cup U 17 Girls Title
बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान - फोटो : social Media

अकलिमा अख्तर के दो गोल की बदौलत बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान (बीकेएसपी) ने नीलमणि इंग्लिश स्कूल, मणिपुर को यहां शुक्रवार को लड़कियों के सुब्रत कप इंटरनैशनल अंडर 17 जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में 4-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा बरकरार रखा। बीकेएसपी ने यह खिताब लगातार तीसरी बार -2017, 2018 और 2019 - जीता।

विज्ञापन


विजेता बीकेएसपी के लिए शिरिना अख्तर और सपना रानी ने भी एक एक गोल किया। बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान को खिताब जीतने पर ईनाम के रूप में चार लाख रुपये मिले जबकि उपविजेता नीलमणि स्कूल,मणिपुर को ढाई लाख रुपये मिले।
विज्ञापन


बीकेएसपी की अकलिमा अख्तर ने शुरू से हमले बोले कर नीलमणि स्कूल, मणिपुर पर दबाव बनाए रखा। पांचवें मिनट मेंअकलिमा बहुत करीब से गोल करने से चूकी। अकलिमा ने आखिर मैच के 19 वें मिनट में बॉक्स के भीतर पहुंच दनदनाता अचूक शॉट जमा गोल कर बीकेएसपी का खाता खोला। शिरिना अख्तर ने दस मिनट बाद गोल कर अपनी टीम की बढ़त 2-0 कर दी। नीलमणि स्कूल, मणिपुर की टीम हाफ टाइम तक गोल का एक भी सार्थक अभियान नहीं बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलमणि स्कूल, मणिपुर ने दूसरे हाफ जरूर बीकेएसपी को टक्कर देने की कोशिश  जरूर की लेकिन गोल उतारने में नाकाम रही।सपना रानीने मैच के 55 वेंमिनट बाएं छोर से गोल के सामने पहुंच कर अचूक शॉट जमा गोल कर बीकेएसपी को 3-0 से आगे कर उसकी जीत निश्चित कर दी। अकलिमा अख्तर ने तीन मिनट बाद मैच का अपना दूसरा गोल कर बीकेएसपी को फाइनल 4-0 से जिता दिया।

बीकेएसपी की सुरुधानी किस्कू को सर्वश्रेष्ठ गोलरक्षक और अफीदा खानदकर को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए जाने पर 50-50 हजार रुपये का इनाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed