फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ballon d'Or 2022: Karim Benzema, Alexia Putellas clinch top honours

Ballon d'Or 2022: फ्रांस के करीम बेंजेमा ने जीता श्रेष्ठ फुटबालर का बैलेन डि ओर पुरस्कार

Tue, 18 Oct 2022 06:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 Oct 2022 06:01 AM IST
सार

अब तक कुल पांच फ्रांसीसी फुटबालर यह ट्रॉफी जीत चुके हैं। घोषणा के बाद बेंजेमा ने अपनी मां और बेटे को भी मंच पर बुलाया। सोमवार को हुए समारोह ने जिदान ने ही उन्हें यह ट्रॉफी प्रदान की।

विज्ञापन
Ballon d'Or 2022: Karim Benzema, Alexia Putellas clinch top honours
Karim Benzema and Alexia Putellas - फोटो : Twitter@francefootball

विस्तार

फ्रांस के करीम बेंजेमा को सोमवार को यहां दुनिया के श्रेष्ठ फुटबालर के रूप में बैलेन डि ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रियल मैड्रिड को पिछले वर्ष चैंपियंस लीग और ला लीगा में कामयाबी दिलाने वाले बेंजेमा 24 साल बाद यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले पहले फ्रांसीसी फुटबालर हैं। इससे पहले जिनेदिन जिदान ने यह पुरस्कार जीता था।

विज्ञापन


अब तक कुल पांच फ्रांसीसी फुटबालर यह ट्रॉफी जीत चुके हैं। घोषणा के बाद बेंजेमा ने अपनी मां और बेटे को भी मंच पर बुलाया। सोमवार को हुए समारोह ने जिदान ने ही उन्हें यह ट्रॉफी प्रदान की। बेंजेमा ने कहा कि यह पुरस्कार पाकर मुझे अपने काम पर नाज हो रहा है। यह मेरा बचपन का सपना था। मेरे दो रोल मॉडल रहे हैं, एक तो जिदान और दूसरे रोनाल्डो। मैं यकीन रखता हूं कि कुछ भी संभव है।
विज्ञापन

 
बार्सिलोना की एलेक्सिया ने लगातार दूसरी बार जीती ट्रॉफी :
महिला वर्ग में बार्सिलोना की कप्तान एलेक्सिया पुटेलास ने लगातार दूसरे वर्ष यह ट्रॉफी जीती। लगातार दो बार सम्मान पाने वालीं वह पहली महिला फुटबालर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed