फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   atk vs kerala blasters isl opening match 29 september 2018 live updates

केरल ने उद्घाटन मैच में एटीके को 2-0 से रौंदा, पोपलातनिक और स्टोनाजोविच चमके

Sat, 29 Sep 2018 09:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
atk vs kerala blasters isl opening match 29 september 2018 live updates
केरल ब्लास्टर्स

केरल ब्लास्टर्स ने शनिवार को आईएसएल 2018 में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करते हुए एटलेटिको डी कोलकाता को उसके घर में 2-0 से मात दी। कोलकाता के सॉल्टलेक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केरल ने एटीके को मात देकर अपना रिकॉर्ड भी सुधारा। केरल की कोलकाता के खिलाफ यह 11 मैचों में दूसरी जीत रही। वैसे, रिकॉर्ड में एटीके 5-2 की बढ़त पर है।

विज्ञापन


लाइव अपडेट्स

फुलटाइम

केरल ब्लास्टर्स 2-0 एटीके

पोपलातनिक (77वां मिनट)

स्लाविसा स्टोनाजोविच (86वां मिनट)

इस बीच केरल ब्लास्टर्स ने एटीके पर पूरी तरह दबाव बनाते हुए 2-0 की बढ़त बना ली है। केरल की तरफ से 77वें मिनट में पोपलातनिक और 86वें मिनट में स्लाविसा स्टोनाजोविच ने गोल दागे। मैच पूरी तरह केरल की मुट्ठी में नजर आ रहा है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। आप पूरी खबर पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली को लेकर उलझन खत्म, टीम इंडिया का हुआ ऐलान
विज्ञापन
विज्ञापन


58 मिनट - जॉनसन और स्टोजानोविच के बीच गेंद के लिए जोरदार टसल। स्ट्राइकर ने अपना पूरा जोर लगाया, लेकिन जॉनसन ने उन्हें गोल करने के लिए सफल नहीं होने दिया।

54 मिनट - केरल के कप्तान को दिक्कत हुई। फिजियो ने संदेश झिंगन का पिच पर उपचार किया। वह मैदान से बाहर चले गए हैं।

48 मिनट - लानझा उफ्फ्फ! 30 यार्ड की दूरी से बाएं पैर से शानदार किक, लेकिन लक्ष्य से चूक गए। दूसरे हाफ में एटीके की शानदार शुरुआत।

तकनीकी खराबी के लिए माफी चाहते हैं।

हाफ टाइम

एटलेटिको डी कोलकाता 0-0 केरल ब्लास्टर्स

44 मिनट - पोपलातनिक ने फिर निराश किया। उनका हेडर सीधे अरिंदम के हाथों में गया।

36 मिनट - एटीके गोल करने से चूकी। केरल के गोलकीपर धीरज ने शानदार बचाव किया। हलदर ने मिडफील्ड से अच्छा पास बलवंत को दिया। बलवंत ने अच्छी किक जमाई, लेकिन धीरज ने फिर अच्छे से गेंद अपने कब्जे में ली।

32 मिनट - एटीके के गोलकीपर अरिंदम का शानदार बचाव। केरल ब्लास्टर्स में 18 नंबर की जर्सी पहने समाद ने अच्छा किक जमाया, लेकिन अरिंदम ने उतना ही बेहतरीन बचाव किया।

25 मिनट - पलक झपकते ही एटीके ने गोल करने का मौका बनाया, लेकिन टीम गोल करने में कामयाब नहीं हुई। एवरटन ने 30 यार्ड की दूरी से शानदार किक जमाई जो गोलपोस्ट से जरा सा ऊपर रही। यह मैच बेहद रोमांचक बनता जा रहा है।

23 मिनट - पोपलातनिक अपनी लाइन से फिर भटक गए। झिंगन ने शानदार ऊंचा पास दिया और पोपलातनिक उस समय जॉनसन के पीछे थे। उन्होंने पहला टच अच्छा किया, लेकिन अरिंदम के सामने वह लय भटके और केरल गोल करने से एक बार फिर चूका।

21 मिनट - सीजन की पहली बुकिंग। एटीके के एल माइमौनी को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया। उन्होंने मिडफील्ड में पोपलातनिक पर पीछे से प्रहार करने का प्रयास किया।

19 मिनट - केरल के पास गोल करने का शानदार मौका था। लेन के पास गोल करने का मौका था। नारजारी ने बाएं ओर से जगह देखते ही शानदार क्रॉस किया। लेन देरी से पहुंचे और हेडर जमाया। मगर वह गोल करने से चूक गए।

15 मिनट - ओह! लानजारोट का कॉर्नर सीधे नेट की तरफ गया। धीरज पीछे थे, जिन्होंने अच्छा बचाव किया। केरल किसी तरह इस गोल को टालने में कामयाब हुई।

14 मिनट - दोनों ही टीमों के बीच शानदार खेल देखने को मिल रहा है। कोई भी टीम आक्रमण करने में हिचक नहीं रही है। केरल के सांतोस ने 30 यार्ड की दूरी से किक जमाई जो कि काफी दूर से निकली। मगर एटीके ने जवाबी हमला बोला। हालांकि, वह भी सफल नहीं हुए।

9 मिनट - पोपलातनिक के पास एक और मौका, लेकिन एटीके का शानदार ब्लॉक। लालरुतथारा ने बाएं ओर से पोपलातनिक को अच्छा क्रॉस दिया। मगर गर्सन विएरा ने उतना ही अच्छा ब्लॉक करके एटीके को स्कोर में पिछड़ने से बचा लिया।

6 मिनट - केरल ने एक और मौका गंवाया। पीली जर्सी वाली टीम की जोरदार शुरुआत। पोपलातनिक ने अच्छी दौड़ लगाई और ऊपर से आती गेंद को अपने नियंत्रण में लिया। उन्होंने नारजारी को पास दिया क्योंकि जॉनसन ने पोपलातनिक को रोक दिया। नारजारी पर भी जॉनसन हावी पड़े और यह गोल नहीं हो सका।

4 मिनट - केरल गोल करने से चूका। नारजारी ने एटीके के पाले में बलवंत पर दबाव बनाया। स्ट्राइकर ने गेंद क्लीयर की। लालरुतथारा ने बॉक्स में बेहतरीन क्रॉस किया। पोपलातनिक ने इस पर अच्छा हेडर जमाया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से दूर चली गई।


2 मिनट - ब्लास्टर्स ने जल्द ही आक्रमण शुरू किया, लेकिन समाद का पास बेकार गया।

- व्हीसल के साथ ही मैच शुरू। ब्लास्टर्स ने पहला किक लिया।

- दोनों टीमें मैदान में आ चुकी हैं और राष्ट्रगान बजा। दर्शकों में जोश की उमंग। मैच शुरू होने में चंद लम्हें शेष।

- आईएसएल की चेयरपर्सन नीता अंबानी सॉल्टलेक स्टेडियम पर एटीके, केरल ब्लास्टर्स और चेन्नईयन एफसी के मालिकों के साथ मैदान पर आईं। उन्होंने फुटबॉल लीग शुरू करने का एलान किया।
 


 




बहरहाल, एटीके और केरल दोनों ही पिछले सत्र में जूझते रहे। इस दौरान एटीके का प्रदर्शन का काफी खराब रहा। वह दस टीमों के बीच नौवें स्थान पर रहा। वहीं केरल की टीम छठे स्थान पर रही।

इन दोनों टीमों के बीच काफी स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता का इतिहास रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक जो दस मैच खेले गए हैं उनमें से एटीके ने पांच में जीत दर्ज की है और एक में उसे हार मिली है। उसने जिन मैचों में जीत हासिल की उनमें 2014 और 2016 के फाइनल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed