फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ATK sealed a spot in the semifinal of the Indian Super League with win over Odisha FC

इंडियन सुपर लीग: कृष्णा की हैट्रिक से सेमीफाइनल में पहुंचा एटीके

Sun, 09 Feb 2020 08:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 09 Feb 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
ATK sealed a spot in the semifinal of the Indian Super League with win over Odisha FC
atk

रॉय कृष्णा की शानदार हैट्रिक की मदद से दो बार की चैंपियन एटीके ने शनिवार को ओडिशा एफसी को 3-1 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का पहला हाफ गोल रहित रहा, लेकिन एटीके ने दूसरे हाफ में दमदार खेल से लगातार चौथी जीत दर्ज की और तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।
विज्ञापन


एटीके के 16 मैचों से 33 अंक हो गए हैं और वह एफसी गोवा के अंकों के बराबर पहुंच गई है, लेकिन बेहतर गोल अंतर और आपस के मुकाबले के रिकॉर्ड के साथ एटीके ने गोवा को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। ओडिशा को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। एटीके के लिए कृष्णा ने 49वें, 60वें और 63वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। ओडिशा के लिए अपना दूसरा मैच खेल रहे मैनुएल ओनू ने 67वें मिनट में गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed