फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ATK beats FC Pune City by 1-0 in isl 2018

ISL 2018: विएरा के गोल से एटीके की जीत, पुणे सिटी को 1-0 से हराया

Sat, 10 Nov 2018 10:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
ATK beats FC Pune City by 1-0 in isl 2018
isl 2018

गेरसन विएरा के गोल की मदद से दो बार के चैम्पियन एटीके ने शनिवार को विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मैच में एफसी पुणे सिटी को 1-0 से हराया। 

विज्ञापन


मैच का एकमात्र गोल विएरा ने 82वें मिनट में किया जिससे एटीके तीन महत्वपूर्ण अंक लेने में भी सफल रही। इससे एटीके ने न सिर्फ पुणे के खिलाफ अपना हार-जीत का रिकार्ड बेहतर किया बल्कि एक स्थान के फायदे के साथ 10 टीमों की तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। पुणे की यह वर्तमान सत्र में पांचवीं हार है और वह 10वें स्थान पर बनी हुई है। उसे अब भी पहली जीत की तलाश है। 
विज्ञापन


एटीके और पुणे के बीच आईएसएल में यह नौवां मुकाबला था। इससे पहले के आठ मैचों में पांच बार पुणे ने पांच बार जबकि एटीके ने एक बार जीत दर्ज की थी। एटीके ने आज मार्सेलिन्हो जैसे स्टार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए पुणे के गोलपोस्ट पर कई बार हमले किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। पुणे को निश्चित तौर पर अपने सबसे बड़े स्टार मार्सेलिन्हो की कमी खली, जो लाल कार्ड दिखाए जाने के कारण एक मैच के लिए निलम्बित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का पहला हमला दूसरे ही मिनट में मेजबान टीम ने किया। मार्टिन डियाज के पास पर प्रणय हल्धर ने बॉक्स के अंडर से एक तेजतर्रार शॉट लिया लेकिन पुणे के गोलकीपर कमलजीत सिंह सतर्क थे। 

एटीके के कप्तान लेंजारोते ने 12वें और 18वें मिनट में अच्छे मूव बनाए लेकिन वह कमलजीत को छका नहीं सके। अरिंदम भट्टायार्च ने 20वें मिनट में पुणे का हमला नाकाम किया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी और मध्यांतर तक स्कोर गोलरहित बराबरी पर था। 

दूसरे हाफ में एटीके ने 52वें मिनट में एक अच्छा मूव बनाया। लेंजारोते ने एवर्टन सांतोस को एक पास दिया लेकिन वह गोल कर पाते इससे पहले ही गोलकीपर कमलजीत गेंद अपने कब्जे में ले ली।
एटीके ने इसके बाद भी लगातार हमला किए और उसे आखिर में 82वें मिनट में बढ़त बनाने का मौका मिला जब वियरा ने जयेश के पास पर हेडर से गोल दागा।  इनपुट-भाषा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed