फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Asia Cup Qualifiers: Indian football team needs first win, will face Bangladesh today

भारतीय फुटबॉल टीम को पहली जीत की दरकार, आज बांग्लादेश से होगा सामना 

Mon, 07 Jun 2021 02:42 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 07 Jun 2021 02:42 AM IST
सार

  • 6 साल से विश्व कप क्वालिफायर में जीत दर्ज नहीं कर पाया है भारत 
  • अभी तक चौथे स्थान पर चल रही छह टीमों के भारत से ज्यादा अंक हैं।

विज्ञापन
Asia Cup Qualifiers: Indian football team needs first win, will face Bangladesh today
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय फुटबॉल (105 रैंकिंग) टीम सोमवार को अपने से कम रैंकिंग के बांग्लादेश (184) के खिलाफ विश्व कप और एशिया कप क्वालिफायर में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन


छह मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं करने वाली भारतीय टीम तीन अंकों के साथ ग्रुप ई में चौथे स्थान पर है। टीम विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन 2023 में होने वाले एश्यिा कप का टिकट कटाने की उम्मीदें अभी बाकी हैं।
विज्ञापन


अभी यह भी तय नहीं है कि भारतीय टीम सीधे एशिया कप क्वालिफायर के तीसरे दौर में प्रवेश कर लेगी। क्योंकि आठ ग्रुपों में से चौथे स्थान पर रहने वाली शीर्ष चार टीमें ही अगले दौर के लिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 साल से विश्व कप क्वालिफायर में जीत दर्ज नहीं कर पाया है भारत 
अभी तक चौथे स्थान पर चल रही छह टीमों के भारत से ज्यादा अंक हैं। ऐसे में अगर इगोर स्टिमक की टीम को तीसरे दौर के लिए क्वालिफाई करने का मौका बनाना है तो उसे हर हाल में बांग्लादेश को हराना होगा। यही नहीं यह भारत की पिछले छह वर्षों में विश्व कप क्वालिफायर में पहली जीत होगी।

उसने पिछली जीत नवंबर 2015 में गुआम के खिलाफ बंगलूरू में 1-0 से दर्ज की थी। एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ पिछले मुकाबले में दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भारत को 0-1 से हार मिली थी। 


संक्रमण से उबरे थापा टीम से जुड़े 
भारतीय मिडफिल्डर अनिरुद्ध थापा कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद रविवार को टीम से जुड़ गए। बांगलादेश के खिलाफ मैच से पहले आयोजन समिति के डाक्टरों ने थापा को टीम में शामिल होने की मंजूरी दे दी। तेईस वर्षीय थापा तीन जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उसके बाद से टीम होटल में एकांतवास में थे। थापा कतर के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed