{"_id":"577267004f1c1b8e1279bac9","slug":"argentine-president-requests-lionel-messi-to-reconsider-his-retirement-decision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ने भी कहा, मेसी अभी न जाओ छोड़ कर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
राष्ट्रपति ने भी कहा, मेसी अभी न जाओ छोड़ कर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Jun 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
लियोनल मेसी, बार्सिलोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपा अमेरिका फाइनल हारने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान और स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। सोमवार को अपने देश लौटे मेसी संन्यास के सवालों से बचते नज़र आए।
अमेरिका से लौटने पर सैकड़ों उदास फैंस बारिश के बावजूद सफेद और नीली जर्सी पहने मैसी का इंतज़ार करते नज़र आए।
कई फैंस ने एयरपोर्ट से लेकर फुटबॉल असोसिएशन के ऑफिस तक बस की पीछा किया। हर कोई मेसी की वापसी करने के लिए कह रहा था।
मेसी की रिटायरमेंट की खबर आग की तरह फैली। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति में मेसी से अपने फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है। साथ ही महान फुटबॉलर और मेसी के हमवतन डिएगो मेरीडोना ने भी मेसी से वापसी पर पुन:विचार करने के लिए कहा है। मेसी के समर्थकों का कहना है कि मेसी महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं, जो बहुत जल्दी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले रहें हैं।

लियोनल मेसी
अर्जेंटीना का राष्ट्रपति मॉरिसियो मैक्री ने #NoTeVayasLio (#Don'tLeaveLio) के साथ ट्वीट करते हुए कहा, “मुझे अपनी टीम पर गर्व है। मुझे उम्मीद है कि हमें दुनिया के सबसे शानदार खिलाड़ी के खेल का आनंद देखने को मिलता रहेगा।”
https://twitter.com/mauriciomacri/status/747539362028621824
मैरीडोना ने बयान देते हुए कहा कि मेसी में काफी काबिलियत है और उन्हें अपना खेल जारी रखना चाहिए। मुझे विश्वास है कि मेसी रूस में अच्छी फॉर्म के साथ पहुँचेंगे और टीम को वर्ल्ड कप जिताएंगे।
गौरतलब है कि मेसी ने रविवार को चिली के खिलाफ पैनल्टी शूटआउट में 4-2 से हारने के बाद अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया था। मेसी ने कहा कि वो कोशिश करते रहे, मगर वो असफल रहें। इसलिए ये अब उनके लिए खत्म हो गया है। लेकिन मेसी कल्ब फुटबॉल खेलना जारी रखेंगे।
मेसी 13 साल की उम्र से बार्सिलोना के लिए खेल रहे हैं। हालांकि अपने देश को वर्ल्ड कप न जीता पाने के कारण उनकी काफी आलोचना भी की जाती है। मेसी की विदाई से फैंस बेहद नाखुश हैं।