{"_id":"82fdcf40-152b-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"argentina-wins-with-messi-goal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैसी के दो गोलों से अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैसी के दो गोलों से अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत
मेंदोजा/एजेंसी
Updated Sat, 13 Oct 2012 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के जानेमाने स्ट्राइकर लियोनल मैसी के शानदार गोलों की बदौलत अर्जेंटीना ने उरुग्वे को विश्वकप क्वालीफायर में करारी शिकस्त दी। लियोनल मैसी ने इस खेल में शानदार प्रदर्शन किया और 66वें और 80वें मिनट में बेहतरीन गोल किए। अर्जेंटीना ने उरुग्वे को 3-0 से हराकर दक्षिण अमेरिकी ग्रुप में अपने स्थान शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है। लीफायर टूर्नामेंट में आधा समय बीत चुका है और अर्जेंटीना आठ मैचों में 17 अंकों के साथ नौ देशों के दक्षिण अमेरिकी ग्रुप में शीर्ष पर है।
कोलंबिया और इक्वाडोर 16 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं वहीं जबकि उरग्वे और चिली 12 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड ने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन करते हुए वायने रूनी और डेनी वेलबेक के दो-दो गोलों की बदौलत सैन मरिनो को 5-0 से हराकर ग्रुप-एच में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। रूस ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-एफ में नौ अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा लिया।