{"_id":"5b05c6934f1c1bd4408b7588","slug":"argentina-star-goalkeeper-sergio-romero-ruled-out-of-world-cup-final-due-to-knee-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हुआ अर्जेंटीना का यह स्टार खिलाड़ी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हुआ अर्जेंटीना का यह स्टार खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 24 May 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
सर्जियो रोमेरो
गत उपविजेता अर्जेंटीना की विश्व कप की उम्मीदों का झटका लगा है। टीम के स्टार गोलकीपर सर्जियो रोमेरो घुटने की चोट के चलते इस महाकुंभ से बाहर हो गए हैं। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (एएफए) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मैनचेस्टर यूनाइटेड के गोलकीपर रोमेरो को मंगलवार को अभ्यास के दौरान दाहिने घुटने में चोट लगी। एएफए ने कहा कि रोमेरो का नाम 23 खिलाड़ियों की सूची से हटा दिया जाएगा जो वर्ल्ड कप खेलेंगे। उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ी की घोषणा जल्द की जाएगी। अर्जेंटीना के लिए रिकॉर्ड 83 मैच खेलने वाले 31 वर्षीय रोमेरो 2010 अैर 2014 विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा रोमेरो तीन कोपा अमेरिका कप में भी अर्जेंटीना की ओर से खेल चुके हैं। वह रियो ओलंपिक 2016 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे। अर्जेंटीना को ग्रुप डी में रखा गया है और वह अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को आइसलैंड के खिलाफ करेगा। ग्रुप की अन्य दो टीमें क्रोएशिया और नाइजीरिया हैं।
विज्ञापन