फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Argentina beat Germany in friendly football match.

50 दिन में ही ले लिया पिछली हार का बदला

Thu, 04 Sep 2014 04:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Sep 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
Argentina beat Germany in friendly football match.
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मैच में जर्मनी के हाथों हारने के 50 दिन बाद हुए मुकाबले में अर्जेंटीना ने पिछली हार का बदला चुकता कर लिया है।
विज्ञापन


24 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनी जर्मनी की फुटबॉल टीम को उस समय तगड़ा झटका लगा जब डुसेलडोर्फ में एक मैत्री मुकाबले में अर्जेंटीना ने उसे 4-2 से धो दिया।

अर्जेंटीना की जीत में खास बात यह रही कि टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी इस मैच में नहीं उतरे, जबकि हाल ही में जर्मनी टीम के कप्तान चुने गए बैस्टियन श्वेनेगेर भी चोट के कारण नहीं खेल सके थे। जर्मन टीम की अगुवाई मैनुएल नुआर ने की।

फाइनल मैच में 0-1 से हारने वाली अर्जेंटीना की टीम ने मैच के 20वें मिनट में ही गोल की शुरुआत कर दी। सर्जियो एग्वुरो ने दक्षिण अमेरिकी टीम के लिए पहला गोल दागा, इसके बाद पहला हाफ खत्म होने से 5 मिनट पहले एरिक लामला ने 40वें मिनट में गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में फ्रेडरिक फर्नांडीज (47वें मिनट) और मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाड़ी एंजेल डी मारिया (49वें मिनट) ने अपनी टीम की बढ़त को 4-0 कर दिया। हालांकि वर्ल्ड चैंपियन ने मैच में वापसी का जोरदार प्रयास किया। लेकिन दूसरे हाफ से पहले अपना खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में जर्मनी के लिए 52वें मिनट में आंद्रे शर्ले और स्थानापन्न खिलाड़ी मारियो गोएत्जे ने 78वें मिनट में गोल किए, लेकिन मेजबान टीम के लिए ये 2 गोल नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed