फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   antoine griezmann goal helps Barcelona to play a draw against nepoli in champions league

चैंपियंस लीग: ग्रीजमैन के गोल से बार्सिलोना ने ड्रॉ खेला, नेपोली के साथ मुकाबला 1-1 से बराबर

Wed, 26 Feb 2020 10:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 26 Feb 2020 10:23 PM IST
सार

121 : वां गोल किया मार्टेन्स ने अपने क्लब नेपोली के लिए 

विज्ञापन
antoine griezmann goal helps Barcelona to play a draw against nepoli in champions league
greizman

विस्तार

एंटोनी ग्रीजमैन की मदद से बार्सिलोना क्लब ने चैंपियंस लीग फुटबॉल के अंतिम-16 के पहले चरण के मुकाबले में नेपोली के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। फ्रांस के ग्रीजमैन ने एक घंटा का खेल पूरा होने से ठीक पहले बराबरी का गोल किया। इससे पहले ड्राइस मार्टेन्स ने 30वें मिनट में गोल करके नेपोली को बढ़त दिलाई थी। बार्सिलोना को मैच समाप्ति से दो मिनट दस खिलाड़ियों से खेलना पड़ा जब आर्टूरो विडाल को दूसरा पीला कार्ड देखने के कारण बाहर जाना पड़ा। उनकी नेपोली के रक्षक खिलाड़ी मारियो से झड़प हो गई थी। दूसरे चरण का मुकाबला 18 मार्च को खेला जाएगा। 

विज्ञापन

मार्टेन्स ने की मारेक की बराबरी

ड्राइस मार्टेन्स का नेपोली की ओर से 121वां गोल था। इसके साथ ही उन्होंने क्लब के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले मारेक हमसिक की बराबरी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्गे के डबल से बायर्न म्यूनिख की जीत 

सर्गे गनाबरी के दो गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने चेल्सी को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। जर्मन फुटबॉलर गनाबरी ने तीन मिनट के अंदर दो गोल दागे जिससे चेल्सी की मुश्किलें बढ़ गई। राबर्ट लेवांडोवस्की ने बायर्न की तरफ से तीसरा गोल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed