फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   amitabh bachcan meets vipul patel in russia

फीफा वर्ल्ड कप 2018: ना जाने किस देश में बाबा...मिल जाएं अमिताभ रे...!

Sat, 14 Jul 2018 05:30 AM IST
सेंट पीटर्स बर्ग से प्रकाश पुरोहित
सेंट पीटर्स बर्ग से प्रकाश पुरोहित Updated Sat, 14 Jul 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachcan meets vipul patel in russia
अमिताभ बच्चन

अमेरिका में जा बसे होटल-मालिक विपुल पटेल यहां के भारतीय रेस्टोरेंट तंदूर में खाना खाने गए थे। वहां भीड़ इतनी ज्यादा थी कि थोड़ी देर बाहर टहलने निकल आए। सामने ही खूबसूरत चर्च है और वहीं म्यूजियम भी है। विपुल समय गुजारने की गरज से उसमें चले गए। थोड़ी ही देर हुई थी और बाहर निकलने ही वाले थे कि उनकी आंखों ने जो देखा, वह ख्वाब जैसा ही था, कि ठीक सामने अमिताभ बच्चन खड़े थे।

विज्ञापन


विपुल ने बताया- मेरी जीवन में तीन महान हस्तियों से मिलने की ख्वाहिश रही है- सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन और ग्रेट पेले। सचिन से तो मिल लिया। अमिताभ बच्चन यूं सरे राह मिल जाएंगे, कभी सोचा ही नहीं था। पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि जिसे देख रहा हूं, वो अमिताभ बच्चन भी हो सकते हैं। उन जैसी हस्ती यूं आसानी से मिल जाए, यह सपना ही हो सकता है। 
विज्ञापन


जब मुझे यह भरोसा हो गया कि ख्वाब नहीं, सच है और सामने अमिताभ ही खड़े हैं तो फौरन उनके सामने जाकर खड़ा हो गया। उनकी तरफ से भी मुस्कराहट आई तो हौसला बढ़ा। उनकी मुस्कान जैसे कह रही थी कि पहचानने वाले यहां भी, लेकिन कोई नाराजी नहीं, कोई गुरूर नहीं। एकदम सीधा-सादा आम आदमी। मुझे वाकई आश्चर्य हो रहा था कि उन्हें यहां सेंट पीटर्स बर्ग में कोई पहचान क्यों नहीं रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे यहां तो अब तक भीड़ लग जाती। जब उनसे सेल्फी को कहा तो फौरन तैयार हो गए। मैंने भी कांपते हाथों से ना जाने कितनी तस्वीर उतार ली कि कोई तो ठीक आ ही जाएगी। उनकेसाथ शायद श्वेता के बच्चे भी थे, और कोई नजर नहीं आया। 


पता चला है कि फुटबॉल का आखरी मुकाबला देखने आए हैं, लेकिन मुझे तो यही लगता रहा कि मेरी मुराद पूरी करने ही आए थे। बचपन में कहानियों में सुना था कि भगवान आए, वरदान दिया और अंतर्ध्यान हो गए। बस, ऐसा ही मेरे साथ हुआ। उनसे मिल कर सीधा होटल आ गया। यह भी याद नहीं आया कि खाना खाने गया था। पेट तो उनसे मिल कर ही भर गया था!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed