{"_id":"68b964bbddba6aeef20d2225","slug":"all-india-football-federation-goa-to-host-india-s-afc-asian-cup-qualifier-against-singapore-on-oct-14-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Cup qualifier: 14 अक्तूबर को होगा सिंगापुर के खिलाफ एशिया कप का क्वालिफायर मैच, ये शहर करेगा मेजबानी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Asian Cup qualifier: 14 अक्तूबर को होगा सिंगापुर के खिलाफ एशिया कप का क्वालिफायर मैच, ये शहर करेगा मेजबानी
Thu, 04 Sep 2025 03:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Sep 2025 03:36 PM IST
सार
पहले चरण का मैच सिंगापुर के नेशनल स्टेडियम पर नौ अक्तूबर को खेला जाएगा। सिंगापुर इस समय एक जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत एक ड्रॉ और एक हार के साथ सबसे नीचे है।
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
- फोटो : AIFF
विस्तार
भारतीय फुटबॉल टीम सिंगापुर के खिलाफ एएफसी एशिया कप ग्रुप सी के आखिरी दौर का क्वालिफायर मैच 14 अक्तूबर को खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। एआईएफएफ ने बताया कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गोवा में खेला जाएगा।
एआईएफएफ ने सोशल मीडिया पर कहा, 'एएफसी एशियाई कप ग्रुप सी का आखिरी दौर का क्वालिफायर भारत और सिंगापुर के बीच 14 अक्तूबर को गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर होगा।' पहले चरण का मैच सिंगापुर के नेशनल स्टेडियम पर नौ अक्तूबर को खेला जाएगा। सिंगापुर इस समय एक जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत एक ड्रॉ और एक हार के साथ सबसे नीचे है। ग्रुप के विजेता को सउदी अरब में 2027 एएफसी एशियाई कप में जगह मिलेगी।