फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   aizawl fc beat east bengal and chennai city wins against neroca in i league

I'League: आईजोल एफसी ने ईस्ट बंगाल को हराकर उलटफेर किया, चेन्नई सिटी भी जीती

Sun, 25 Nov 2018 01:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
aizawl fc beat east bengal and chennai city wins against neroca in i league
aizawl vs east bengal

आईजोल एफसी ने स्थानापन्न खिलाड़ी मापुइया के 83वें मिनट में किए गए गोल की मदद से आई-लीग फुटबाल टूर्नामेंट में शनिवार को यहां ईस्ट बंगाल को 3-2 से शिकस्त देकर उलटफेर किया। आईजोल एफसी की मौजूदा सत्र में यह पहली जीत है। वहीं एक अन्य मुकाबले में चेन्नई सिटी  ने नेरोका को 2-1 से शिकस्त दी।

विज्ञापन


आईजोल एफसी के जिकाही डोडोज ने मैच के 25वें मिनट में गोल कर पूर्व चैंपियन टीम का खाता खोला। पहले हाफ में टीम ने अपनी बढ़त को बरकरार रखने में सफल रही। मध्यांतर के बाद सात मिनट के अंदर दो गोल कर ईस्ट बंगाल ने 2-1 की बढ़त ले ली। जॉबी जस्टिन ने 63वें और बोरिया गोमेज ने 70वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन


ईस्ट बंगाल की यह बढ़त तीन मिनट तक ही कायम रही। मैच के 73वें मिनट में जोई जोहेरलियना ने आईजोल एफसी के लिए गोलकर स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। मापुइया ने 83वें मिनट में डोडोज की मदद से गोलकर टीम को 3-2 से आगे कर दिया जो मैच खत्म होने तक बरकरार रहा। मापुइया इस गोल से सिर्फ सात मिनट पहले ही मैदान में उतरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मुकाबले में चेन्नई के लिए रॉबर्ट एसलावा ने 14वें मिनट और नेस्ट गॉर्डिलो ने 52 में शानदार गोल कर अपनी टीम की बढ़त को अंत तक बरकरार रखा। नेरोका के लिए सुभाष सिंह ने 66वें मिनट में एकमात्र गोल किया, लेकिन वह अपनी को जीत के मंच तक नहीं पहुंचा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed