फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   AIFF Suspension Explainer why FIFA suspends AIFF and how indian football can make comeback

AIFF Suspension Explainer: फीफा की कार्रवाई भारतीय फुटबॉल के लिए वरदान या श्राप, जानें क्या है वापसी का तरीका?

Tue, 16 Aug 2022 05:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 05:00 PM IST
सार

भारतीय फुटबॉल के निलंबन की वजह क्या है। इसकी शुरुआत कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इसके क्या मायने हैं और अब एआईएफएफ पर लगा निलंबन कैसे खत्म होगा। आइए जानते हैं...
 

विज्ञापन
AIFF Suspension Explainer why FIFA suspends AIFF and how indian football can make comeback
एआईएफएफ का चुनाव होने पर निलंबन खत्म हो सकता है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक स्तर पर फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था 'फीफा' ने भारतीय फुटबॉल संघ 'एआईएफएफ' को निलंबित कर दिया है। अब आगामी आदेश तक भारतीय फुटबॉल टीम कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलेगी। फीफा का कोई भी टूर्नामेंट भारत में नहीं होगा। भारत में होने वाले क्लब मैचों को मान्य नहीं किया जाएगा। भारतीय फुटबॉल के लिए यह एक काला दिन है, लेकिन इसी के साथ नई शुरुआत की उम्मीद भी की जा रही है। आइए जानते हैं कि भारतीय फुटबॉल के निलंबन की वजह क्या है। इसकी शुरुआत कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इसके क्या मायने हैं और अब एआईएफएफ पर लगा निलंबन कैसे खत्म होगा। 
विज्ञापन

क्यों निलंबित हुआ एआईएफएफ ?

AIFF Suspension Explainer why FIFA suspends AIFF and how indian football can make comeback
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ
भारत में खेल संघों से जुड़े नियमों के अनुसार किसी भी संस्था के शीर्ष पदक पर कोई एक व्यक्ति 12 साल से ज्यादा नहीं रह सकता है। प्रफुल्ल पटेल ने इस पद पर अपने 12 साल पूरे कर लिए थे और वो अब चौथी बार अध्यक्ष नहीं बन सकते थे। इसके बावजूद चुनाव नहीं हो रहे थे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया और तीन सदस्यों की एक समिति बनाई, जिसे एआईएफएफ के चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई। 

फीफा के नियमों के अनुसार कोई तीसरी पार्टी फुटबॉल से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती। सभी फैसले किसी देश का फुटबॉल संघ या फीफा ही कर सकता है, लेकिन भारतीय फुटबॉल में सीओए का हस्तक्षेप जारी था। सीओए ने पहले 12 सदस्यों की एक सलाहकार समिति बनाई, लेकिन फीफा ने इसे मान्य नहीं किया, क्योंकि वह किसी भी तीसरी पार्टी के हस्तक्षेप का विरोध करता है और सीओए तीसरी पार्टी थी। 

सीओए ने भारतीय फुटबॉल के चुनाव के लिए नई व्यवस्था बनाई। इसके तहत निर्वाचक मंडल में 36 राज्य संघों के प्रतिनिधि और 36 बड़े खिलाड़ियों को रखा गया, जिसमें 12 महिला और 24 पुरुष खिलाड़ी शामिल थे। फीफा इस बात से सहमत नहीं था कि राज्य संघों के प्रतिनिध के बराबर ही खिलाड़ियों की संख्या हो। इसके बाद फीफा ने भारत को निलंबित कर दिया है। इससे पहले भी फीफा कई देशों के खेल संघों को निलंबित कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुई शुरुआत, कौन जिम्मेदार ?

AIFF Suspension Explainer why FIFA suspends AIFF and how indian football can make comeback
प्रफुल्ल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
इस पूरे मामले की शुरुआत प्रफुल्ल पटेल का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही हुई थी। अगर प्रफुल्ल समय रहते अपना पद छोड़ते और चुनाव कराते तो इस मामले की शुरुआत नहीं होती। आगे चलकर सीओए ने भी चुनाव कराने में देरी की और सलाहकार समिति बनाने में भी अपना समय जाया किया। इस बीच प्रफुल्ल पटेल ने भी राज्य संघों के प्रतिनिधियों से बात की और उनका समर्थन लेने की कोशिश की। ताकि संविधान में बदलाव करवाकर वो फिर से अध्यक्ष बन सकें। इस बीच सीओए का हस्तक्षेप ज्यादा हुआ तो फीफा ने निलंबन लगा दिया। 
विज्ञापन

निलंबन का क्या होगा असर ?

AIFF Suspension Explainer why FIFA suspends AIFF and how indian football can make comeback
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
फीफा से निलंबित होने के बाद भारतीय फुटबॉल संघ अस्थायी रूप से बैन हो चुका है। अब भारत की पुरुष और महिला फुटबॉल टीम कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलेगी। भारत में फीफा से जुड़ा कोई आयोजन नहीं होगा। भारत में होने वाली सभी फुटबॉल लीग को फीफा अमान्य करार देगा। इसका मतलब है डुरंड कप को भी फीफा मान्य नहीं करेगा। अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी भारत से छिन सकती है। 

कैसे खत्म होगा निलंबन ?

फीफा शुरुआत से ही इस मामले पर कहता रहा है कि भारतीय फुटबॉल संघ में जल्द से जल्द चुनाव होने चाहिए। फीफा का निलंबन खत्म कराने का यही एकमात्र तरीका है। जैसे ही एआईएफएफ के चुनाव पूरे होते हैं और नया अध्यक्ष चुना जाता है तो फीफा अपना निलंबन हटा लेगा। इसके बाद भारत अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी कर पाएगा। 

यह निलंबन भारत के लिए वरदान या अभिशाप ?

AIFF Suspension Explainer why FIFA suspends AIFF and how indian football can make comeback
भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
फीफा से निलंबित होना भारतीय फुटबॉल के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। लगातार हुई अनियमितता और फीफा की चेतावनी की अनदेखी के चलते एआईएफएफ निलंबित हुआ है। हालांकि, अब भारतीय फुटबॉल के पास नई शुरुआत करने का मौका है। फीफा के नियमों के अनुसार संविधान में संसोधन किया जा सकता है और फिर से चुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव पूरे होने पर निलंबन खत्म होगा और भारतीय फुटबॉल संघ को फिर से मान्यता मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed