फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   AIFF polls: Straight fight for President Post between Baichung Bhutia and Kalyan Chaubey; fight for 3 posts

AIFF Polls: टॉप तीन पोस्ट के लिए जबरदस्त टक्कर, बाईचुंग भूटिया और कल्याण चौबे के बीच अध्यक्ष पद की लड़ाई

Tue, 30 Aug 2022 10:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Aug 2022 10:11 PM IST
सार

निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने दावेदारों की अंतिम सूची जारी की। मोहन बगान और ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उन्हें गुजरात और अरुणाचल प्रदेश से समर्थन हासिल है।

विज्ञापन
AIFF polls: Straight fight for President Post between Baichung Bhutia and Kalyan Chaubey; fight for 3 posts
बाईचुंग भूटिया और कल्याण चौबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय फुटबॉल महासंघ के दो सितंबर को होने वाले चुनाव में पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया और पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे के बीच अध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर होगी। शीर्ष तीन पदों के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। पर्चा दाखिल करने के लिए मंगलवार को दोपहर एक बजे तक की समयसीमा थी। 
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने दावेदारों की अंतिम सूची जारी की। मोहन बगान और ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उन्हें गुजरात और अरुणाचल प्रदेश से समर्थन हासिल है। चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और 14 कार्यकारी सदस्यों के लिए होगा। छह पूर्व खिलाड़ी बाद में कार्यकारी समिति में शामिल होंगे जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं होंगी। कार्यकारी सदस्यों के लिए 14 ने ही आवेदन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन वापसी की समयसीमा मंगलवार दोपहर एक बजे समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने चुनाव के लिए प्रत्येक पद के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। राज्य संघों के 34 प्रतिनिधियों का निर्वाचक मंडल निर्वाचन अधिकारी द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है। एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष और 14 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए चुनाव होना था। छह पूर्व खिलाड़ियों, चार पुरुष और दो महिलाओं को बाद में मतदान अधिकार के साथ कार्यकारी समिति के सदस्यों के रूप में सहयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकारी समिति के सदस्यों के जितने पदों के लिए केवल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, उन सभी का निर्वाचित घोषित होना तय है। ये उम्मीदवार हैं- जी पी पालगुना, अविजित पॉल, पी अनिल कुमार, वलंका नताशा अलेमाओ, मालोजी राजे छत्रपति, मेनला एथेनपा, मोहन लाल, आरिफ अली, के नीबौ सेखोज, लालनघिंग्लोवा हमार, दीपक शर्मा, विजय बाली और सैयद इम्तियाज हुसैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed