{"_id":"46242012-09a3-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"afghan-player-hit-referee","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान खिलाड़ी ने की रेफरी की धुनाई","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अफगान खिलाड़ी ने की रेफरी की धुनाई
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Sep 2012 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुब्रतो कप के मैच में शुक्रवार को रेफरी द्वारा कार्ड दिखाना अफगानिस्तान के खिलाड़ी को इतना नागवार गुजरा की उसने मैदान पर ही रेफरी पर लात-घूंसे बरसा दिए। रेफरी की उसने इतनी जमकर पिटाई की कि उन्हें छह टांके लगवाने पड़े।
यह शर्मनाक वाकया अफगानिस्तान की स्कूली टीम स्टेकल हाई स्कूल और उक्रेन की एफसी डायनेमो कीव टीम के साथ हुए मुकाबले के दौरान हुआ। अफगानी टीम काफी खराब खेल रही थी इस कारण उसके दो खिलाड़ियों को पहले ही रेड कार्ड दिखाया जा चुका था।
जब फीफा के भारतीय रेफरी ए. रॉवन ने अफगान टीम के फैजाउद्दीन को रेड कार्ड दिखाया तो गुस्से में उसने काबू खो दिया और रॉवन पर लात-घूंसे बरसा दिए। चोटिल रेफरी को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उन्हें छह टांके लगाए गए। आयोजको का कहना है कि रेफरी की रिपोर्ट के बाद खिलाड़ी पर कार्रवाई की जाएगी। यह मैच उक्रेनी टीम ने 2-0 से जीता। अन्य मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल तमिलनाडु की टीम ने एयर फोर्स स्कूल सुब्रतो पार्क को 1-0 से हराया।