फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   AFC Women's Asia Cup football tournament: Hosts India got a tough draw, the tournament will be played from January 20 next year

एएफसी महिला एशिया कप: मेजबान भारत को मिला कठिन ड्रॉ, अगले साल 20 जनवरी से खेला जाएगा टूर्नामेंट

Thu, 28 Oct 2021 11:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Oct 2021 11:17 PM IST
सार

मलयेशिया की राजधानी में एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को ड्रॉ निकाले गए। भारत को 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच इस टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है। 

विज्ञापन
AFC Women's Asia Cup football tournament: Hosts India got a tough draw, the tournament will be played from January 20 next year
एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेजबान भारत को 2022 में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए कठिन ड्रॉ मिला है। भारतीय टीम को चीन, चीनी ताइपे और ईरान जैसी मजबूत टीमों के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। 
विज्ञापन


फीफा रैंकिंग में 57वें स्थान पर काबिज भारत इस ग्रुप में चीन (17वें), और चीनी ताइपे (40वें) के बाद तीसरे स्थान पर आता है। ईरान 72वें स्थान पर है। भारत अपना पहला मैच 20 जनवरी को ईरान से खेलेगा। 
विज्ञापन


मलयेशिया की राजधानी में एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के मुख्यालय में बृहस्पतिवार को ड्रॉ निकाले गए। भारत को 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच इस टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए क्वालिफायर से चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, ईरान, कोरिया, म्यांमार, फिलीपींस, थाईलैंड और वियतनाम ने फाइनल्स में जगह बनाई। 

भारतीय टीम के कोच थॉमस डेनरबी ने कहा कि यह एक मुश्किल ग्रुप है। हम अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों का सम्मान करते हैं। टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली सभी टीमें मजबूत हैं। हम किसी भी टीम का सामना करने के लिए तैयार हैं।


अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमें महिला एशियाई कप 2022 और उन सभी रोमांचक मैचों का बेसब्री से इंतजार है जिनकी हम 20 जनवरी 2022 से मेजबानी करेंगे और उनका हिस्सा बनेंगे। पटेल ने कहा कि पिछले टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में रहे जापान, ऑस्ट्रेलिया और चीन के अलावा मेजबान भारत की इसमें पहले ही जगह सुनिश्चित हो गई थी। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed